कौन है प्रेम प्रकाश, जिसके घर से ED को मिली दो AK-47, झारखंड के मुख्यमंत्री से क्या है नाता?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 24 अगस्त 2022। रांची में प्रेम प्रकाश नाम के ठेकेदार के घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो AK-47 बरामद की है। झारखंड में प्रेम प्रकाश का नाम बहुत बड़ा है। प्रेम प्रकाश झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफी करीबी माना जाता है। कहा तो यहां तक जाता है कि झारखंड में आईएएस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में प्रेम प्रकाश का दखल होता है।  

आज हम आपको प्रेम प्रकाश के बारे में सबकुछ बताएंगे। कैसे वह मिड डे मील में अंडा सप्लाई के काम से बढ़कर कुछ ही महीने में पूरे झारखंड का सबसे ताकतवर शख्स बन गया? उसकी पहुंच मुख्यमंत्री के घर तक सीधे कैसे हो गई?  उसके इशारे पर सरकार के कई बड़े फैसले होने का आरोप क्यों लगता है?

कौन है प्रेम प्रकाश? 
मूल रूप से सासाराम का रहने वाला प्रेम प्रकाश पहले स्कूलों में मिड डे मील के लिए अंडा सप्लाई का काम करता था। उसका संबंध झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी से था। इसी के सहारे पहले वह कई आईएएस अफसरों के संपर्क में आया और फिर सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी पहुंच बना ली। 

बताया जाता है कि प्रेम प्रकाश का रांची की अशोक नगर के रोड नंबर 5 के सामने एक अपार्टमेंट है। इसी में वह अपना साम्राज्य चलता था। इसके अलावा बरियातू थाने के पीछे एक अपार्टमेंट के पेंट हाउस में वह हमेशा बड़ी-बड़ी पार्टियां आयोजित करता था। इसमें झारखंड के कई बड़े नेता-विधायक और अफसर शामिल होते थे। आरोप ये भी है कि इन पार्टियों में लड़कियां भी लाई जाती थीं। इन पार्टियों के जरिए प्रेम प्रकाश ने पूरे झारखंड में अपनी अलग पहचान बना ली। उसके एक इशारे पर सरकार और प्रशासनिक खेमे में कोई भी फैसला हो जाता था। 

धोनी के घर के नजदीक बनवाया आलीशान बंगला
प्रेम प्रकाश ने रांची स्थित भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर के पास ही आलीशान बंगला बनवाया है। बताया जाता है कि ये बंगला हुबहू महेंद्र सिंह धोनी के नए बंगले की तरह है। पिछले साल जब सीबीआई ने छापेमारी की तो इस बंगले का काम रुक गया। प्रेम प्रकाश के नेपाल में भी कई कारोबार और होटल चल रहे हैं। प्रेम प्रकाश को झारखंड में पीपी कहा जाता है। 

पीपी के काले कारनामे

  • झारखंड में 2016 में नयी उत्पाद नीति लागू की गयी थी और सरकार के स्तर पर ही शराब के रिटेलरों की नियुक्ति की गयी। सरकार के झारखंड राज्य वेवरेज कारपोरेशन लिमिटेड के जरिये रिटेलरों तक शराब की खेप पहुंचायी जाती थी। आरोप है कि शराब के इन रिटेलरों के यहां सिक्योरिटी और स्टाफ की नियुक्ति प्रेम प्रकाश की एजेंसी के जरिए ही होती है। 
  • प्रेम प्रकाश पर झारखंड सरकार काफी मेहरबान थी। सरकार ने दो बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया था। 

लालू के घर से मोबाइल चोरी करने के आरोप में पीटे थे 
प्रेम प्रकाश झारखंड का सबसे पॉवरफुल ब्रोकर कहा जाता है। प्रेम प्रकाश से जुड़ी एक बात आज भी काफी चर्चित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के आवास में मोबाइल चोरी का आरोप प्रेम प्रकाश पर लगा था। तब लालू के गार्ड ने उनकी धुनाई कर दी थी।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, पार्टी के फैसलों पर उठाए सवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अगस्त 2022। कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। जयवीर शेरगिल भारत के सर्वोच्च न्यायालय में पेशे से वकील हैं। सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में शेरगिल ने कहा है कि पार्टी में ‘स्वार्थी […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर