मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने वीर मेला में प्रतिभावान आदिवासी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 10 दिसम्बर 2020। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया बुधवार को गुरूर विकासखण्ड के राजाराव पठार में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित वीर मेला कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां उन्होंने आदिवासी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएॅ दी। श्रीमती भेंड़िया ने आदिवासी समाज के देवस्थल जाकर पूजा अर्चना भी की।

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण कर समाज के विकास एवं प्रगति के लिए कार्य करना है। राज्य सरकार आदिवासी समाज के साथ है और समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। सरकार ने समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है और योजनाएं बनायी है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुराजी गॉव योजना के तहत् बनाए गए गौठानों में विभिन्न प्रकार के आजीविका संवर्धन हेतु गतिविधियों का संचालन महिला स्वसहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती फुलोेदेवी नेताम, गुण्डरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, कांकेर विधायक व संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू, सिहावा विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर जनमेजय महोबे सहित सर्व आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल ने जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 10 दिसंबर 2020। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजधानी के जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर वीर नारायण सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार की मदद के लिए दो लाख […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार