चक्रवात दाना: ओडिशा में दहशत के बीच गूंजी किलकारियां, सुरक्षित जगहों पर 1600 महिलाओं ने बच्चों को दिया जन्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 25 अक्टूबर 2024। च्रकवात दाना के भयावह प्रकोप से ओडिशा के लोगों में डर का माहौल है। इसी बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को कहा कि चक्रवात दाना के कारण स्वास्थ्य केंद्रों में स्थानांतरित की गई 4,431 गर्भवती महिलाओं में से 1,600 ने बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने कुल 5,84,888 लोगों को निकाला है और शुक्रवार सुबह तक यह संख्या 600,000 से अधिक हो सकती है। सीएम चरण माझी ने कहा कि ये लोग 6,008 चक्रवात आश्रयों में रह रहे हैं, जहां उन्हें भोजन, दवा, पानी और अन्य आवश्यक आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि बालासोर जिले में सबसे अधिक निकासी हुई, जहां 172,916 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, इसके बाद मयूरभंज में 100,000 लोगों को निकाला गया। इसके अतिरिक्त, भद्रक से 75,000 लोगों को, जाजपुर से 58,000 लोगों को और केंद्रपाड़ा से 46,000 लोगों को निकाला गया।

आई एंड पीआर विभाग ने की पुष्टि
राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क (आई एंड पीआर) विभाग ने बताया गया कि मां उन 4,431 गर्भवती महिलाओं में शामिल थी जिन्हें चक्रवात आश्रयों में ले जाया गया था। जहां मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। इसके साथ ही विभाग ने कहा कि चक्रवात दाना की चल रही तैयारियों के बीच अधिकारियों ने नियाली अस्पताल में बच्चे का सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया। 

ज्यादा जोखिव वाले क्षेत्र से लोगों को निकाला
सीएम चरण मांझी ने विभाग की रिपोर्ट के बाद स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने शुरू में 10 लाख लोगों को निकालने का लक्ष्य रखा था और चक्रवात दाना के बदलते प्रक्षेपवक्र के आधार पर लक्ष्य को समायोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि हमने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से सभी लोगों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है।

Leave a Reply

Next Post

झामुमो ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, चंपई सोरेन के खिलाफ इस नेता पर खेला दांव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 25 अक्टूबर 2024। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी पुख्ता कर रहीं है। इस कड़ी में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की तरफ से […]

You May Like

फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू