कांग्रेस पर बरसे राजनाथ; बोले- पूरा देश भाजपा का परिवार, कुछ लोगों ने एक परिवार के चरणों में रख दिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2024। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर परोक्ष हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश को अपना परिवार मानती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने इसे अपने फायदे के लिए एक परिवार के नेताओं के चरणों में रख दिया है। उन्होंने लोगों से भाजपा और कांग्रेस के बीच अंतर समझने की अपील की। राजनाथ सिंह नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जो आरएसएस से जुड़ी सेवा भारती द्वारा समाज सेवा में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी लोगों से बात करते हैं, तो वह हमेशा ‘मेरे परिवारजनो’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। 

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार का परोक्ष रूप से उल्लेख किया
उन्होंने कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि हम पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं, जबकि कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने एक परिवार के फायदे के लिए पूरे देश को अपने नेताओं के चरणों में रख दिया है। रक्षा मंत्री सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि इस अंतर को समझने की जरूरत है। 

सेवा की भावना के साथ काम कर रही मोदी सरकार
राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ‘सेवा की भावना’ के साथ काम कर रही है, और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और गरीबों की भलाई के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यह मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का ही नतीजा है कि देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। 

हालांकि, रक्षा मंत्री सिंह ने यह भी स्वीकार किया कि समाज में अभी भी कुछ वर्ग हैं जो गरीबी, अशिक्षा और भेदभाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके उत्थान के लिए काम करें।

सेवा से ही समाज में असमानता को कम किया जा सकता है: कुमार
इस कार्यक्रम में आरएसएस के संयुक्त महासचिव आलोक कुमार ने भी सेवा की महत्ता पर बात की। उन्होंने कहा कि सेवा से ही समाज में असमानता को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘2025 में आरएसएस के शताब्दी वर्ष में, आपको इस काम को बड़े स्तर पर ले जाना चाहिए। सेवा भारती को विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा कार्यों को जोड़ने के इस काम में अग्रणी रहना चाहिए।’

Leave a Reply

Next Post

सच बोलने पर महाभियोग की धमकी; सभापति धनखड़ और जस्टिस शेखर मामले का जिक्र कर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 15 दिसंबर 2024। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग नोटिस शुरू करने के लिए विपक्ष पर हमला किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भी सच […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल