वाइन शराब नहीं: महाराष्ट्र के सुपर बाजारों व दुकानों पर बिक्री की इजाजत का राउत ने किया बचाव, भाजपा पर भड़के

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 28 जनवरी 2022। महाराष्ट्र के सुपर बाजारों व दुकानों पर वाइन बिक्री की इजाजत देने का शिवसेना नेता संजय राउत ने बचाव किया है। उन्होंने इसका विरोध करने पर भाजपा की आलोचना की। राउत ने कहा कि वाइन शराब नहीं है। यदि वाइन की बिक्री बढ़ती है तो इससे महाराष्ट्र के किसानों को लाभ होगा।  शिवसेना नेता ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वह इसका विरोध कर रही है, लेकिन उसने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हमने महाराष्ट्र के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वाइन बिक्री को लेकर यह कदम उठाया है। 

भाजपा की किसानों से दुश्मनी : राउत
शिवसेना सांसद राउत ने मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि  वाइन उद्योग काफी हद तक अंगूर, चीकू, अमरूद और अनाजों पर निर्भर है। किसान जो फल और अनाज उपजाते हैं, उनसे वाइन बनती है। यह निर्णय किसानों के हित में लिया है। किसानों के हित में साहसी फैसले करने पड़ते हैं। जो इसका विरोध कर रहे हैं, वे किसानों के दुश्मन हैं। 

फडणवीस ने कहा था- महाराष्ट्र है या मद्य राष्ट्र
महाराष्ट्र में मॉल्स, सुपर बाजार व दुकानों पर वाइन बिक्री का भाजपा विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की बजाए राज्य सरकार शराब बिक्री की सुविधाएं दे रही है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह महाराष्ट्र है कि मद्यराष्ट्र है? कोरोना काल में किसानों और गरीबों के लिए एक भी मदद की घोषणा राज्य सरकार ने नहीं की। इन्हें बस शराब की चिंता है। पेट्रोल और डीजल महंगा है और शराब सस्ती हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की मुश्किलें बढ़ीं, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 28 जनवरी 2022। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विवादित बयान देने के मामले में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में उनके खिलाफ शामला हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अभिनेत्री पर धार्मिक भावनाओं को ठेस […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए