पेगासस जासूसी कांड: सीएम योगी बोले- तथ्यहीन व झूठे आरोप लगाकर देश को बदनाम कर रहा विपक्ष

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 20 जुलाई 2021। देश की संसद में पेगासस जासूसी कांड पर मचे हंगामे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जासूसी कांड के बहाने संसद की चर्चा को आगे नहीं बढ़ाने दे रहा है और झूठे व तथ्यहीन आरोप लगाकर देश को बदनाम कर रहा है।

उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है। जहां संसद का सत्र शुरू होने से पहले ही इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाए जाते हैं। संसद के इस सत्र में किसानों व कोरोना पर चर्चा होनी है पर विपक्ष पूरी ताकत लगाकर इस सत्र को बर्बाद करने पर तुला हुआ है। यह लोकतंत्र का अपमान है। देश को बदनाम करने की विपक्ष की ये कुत्सित सोच कभी कामयाब नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आए थे। उस समय दंगों की साजिश रची गई थी। ये सब देश को अस्त व्यस्त करने की कोशिश है। विपक्ष देश की छवि को खराब कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि देश के पिछड़े समाज के लोग आगे आएं। यही कारण है कि जब संसद के सत्र के पहले दिन दलित व पिछड़े समाज से आए मंत्रियों का परिचय होना था तो जमकर हंगामा किया गया। ये लोग पिछड़ों को आगे नहीं आने देना चाहते हैं। ये किसानों को गुमराह कर रहे हैं लेकिन ये लोग कभी भी अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर में नापाक साजिश नाकाम, पुलिस ने एक ड्रोन को मार गिराया, 5 KG विस्फोटक बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 23 जुलाई 2021। जम्मू-कश्मीर के कनाचक इलाके में पुलिस ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। इस ड्रोन से पांच किलो आईईडी भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि ड्रोन को भारतीय सीमा के छह किलोमीटर अंदर मार गिराया गया है। बीते कई […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़