इंदौर में शिवसेना नेता रमेश साहू की गोली मारकर हत्या

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 2 सितम्बर 2020। एमपी के इंदौर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार की रात शिवसेना नेता रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शहर में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इस घटना से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल, इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित उमरीखेड़ा पर एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए हैं। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक रमेश साहू एमपी में शिवसेना के प्रमुख भी रहे हैं। घटना की जानकारी सुबह लगी, जब ढाबे के बाहर से कर्मचारियों ने ढाबे के अंदर जाने की कोशिश की।

इस दौरान देखा कि रमेश साहू को गोली लगी हुई है और उनकी मौत हो गई है। वहीं पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई वहीं पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के ऊपर इंदौर के 2 थानों में पहले से अपराध पंजीबद्ध हैं। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आपसी रंजिश में हत्या हुई होगी। हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देख रही है। एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने अभी मामले में पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इसके साथ ही ढाबा के कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने कहा कि घटना पौने दो बजे रात की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

यूएस ओपन चैम्पियन सेरेना विलियम्स की टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 102वीं जीत, मेंस और वुमेंस दोनों कैटेगरी में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली खिलाड़ी

शेयर करे39 साल की सेरेना विलियम्स ने अमेरिका की क्रिस्टी एन को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराया ब्रिटेन के एंडी मरे और स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा भी यूएस ओपन के अगले राउंड में पहुंचे वीनस विलियम्स को कैरोलीना मुचोवा ने 6-3, 7-5 से हराया, पिछले 5 ग्रैंड स्लैम […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस