एनआईए की बड़ी कार्रवाई, जमील शहनवाज के आवास पर छापा; आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 20 जनवरी 2026। झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स जमील शहनवाज के आवास पर अचानक दो से तीन गाड़ियों में पहुंची पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की टीम ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। शुरुआती जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की है, जो एक आतंकी संगठन से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में यहां पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, यह छापा हजारीबाग में सक्रिय आतंकी नेटवर्क, उसके संपर्कों और संभावित टेरर फंडिंग मॉड्यूल की जांच का हिस्सा है। कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 200 से अधिक सुरक्षाकर्मी मौके पर तैनात रहे और पूरे क्षेत्र को घेरकर पेलावल इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया।

यह इलाका इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुका है, क्योंकि यहां से ISIS से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी को संदेह है कि जमील शहनवाज का संबंध देशभर में आतंकी संगठनों के लिए भर्ती और लॉजिस्टिकल सपोर्ट मुहैया कराने वाले नेटवर्क से हो सकता है।

फिलहाल NIA ने जमील को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। टीम उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल और कई अहम दस्तावेज जब्त कर रही है, ताकि टेरर फंडिंग के पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा सकें। हालांकि, यह कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी है, इस बारे में अभी तक एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

बीपीसीएल के साथ पीएनजी और सीएनजी की नई उड़ान

शेयर करेबीपीसीएल की पीएनजी–सीएनजी ड्राइव से बदलेगा भारत का एनर्जी मैप (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 22 जनवरी 2026। भारत की ऊर्जा कहानी अब सिर्फ़ ईंधन की नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली की बनती जा रही है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए फॉर्च्यून ग्लोबल 500 और महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल