लिसा रे का ‘हेल्दी मिडलाइफ’ मंत्र

Indiareporter Live
शेयर करे

लिसा रे की पहल से मिडलाइफ हेल्थ को नई दिशा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 06 अगस्त 2026। अभिनेत्री और वेलनेस एडवोकेट लिसा रे ने महिलाओं के मिडलाइफ स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता और वैज्ञानिक देखभाल को बढ़ावा देने की दिशा में अपनी विज्ञान-आधारित महिला मिडलाइफ क्लिनिक की विशेषज्ञ मेडिकल टीम का विस्तार किया है। उन्होंने मुंबई की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भूमिका जैन और यूके स्थित आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. दीपा आप्टे को विशेषज्ञ पैनल में शामिल किया है।

लिसा रे ने कहा, “हमारा उद्देश्य मिडलाइफ महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी चुप्पी को तोड़ना और ऐसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है जो वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित होने के साथ-साथ वास्तव में समग्र भी हों। आधुनिक स्त्री रोग चिकित्सा में डॉ. भूमिका जैन की गहरी विशेषज्ञता और एकीकृत आयुर्वेद में डॉ. दीपा आप्टे का अंतरराष्ट्रीय अनुभव महिलाओं को अपने स्वास्थ्य, ऊर्जा और आत्मविश्वास को फिर से प्राप्त करने के लिए संतुलित और बहुआयामी मार्गदर्शन प्रदान करेगा। डॉ. भूमिका जैन ने कहा कि मिडलाइफ में होने वाले हार्मोनल बदलावों को महिलाएं अक्सर चुपचाप सहती हैं। उनके मुताबिक, इस पहल के जरिए महिलाओं को व्यवस्थित, वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।”

डॉ. दीपा आप्टे ने कहा, “मिडलाइफ स्वास्थ्य देखभाल तभी प्रभावी हो सकती है जब वह व्यक्ति को समग्र रूप से देखे।” उनका मानना है कि आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेदिक सिद्धांतों का संतुलित समावेश व्यक्तिगत और टिकाऊ स्वास्थ्य प्रोटोकॉल तैयार करने में मदद कर सकता है। नई पहल में स्त्री रोग, हार्मोन मूल्यांकन, जीवनशैली, पोषण और समग्र स्वास्थ्य को एकीकृत दृष्टिकोण से शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मंत्रिमंडल, राज्य की विद्युत वितरण कंपनी बेचने जा रही है, यह जनविरोधी है - दीपक बैज

शेयर करेस्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ विद्युत मंडल को बेचने की साजिश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 06 अगस्त 2026। साय मंत्रिमंडल के द्वारा राज्य के पावर ट्रांसमिशन कंपनी को स्टाक मार्केट में लिस्टेड करने के निर्णय का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार […]

You May Like

अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत....|....स्टाइपेंड बढ़ाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने मांगा 3 हफ्ते का समय....|....झपकी लगते ही बेकाबू हुआ कोयले से भरा ट्रेलर, रेलिंग तोड़कर गार्डन में घुसा....|....छत्तीसगढ़ उल्लास महाचौपाल 15 अगस्त को: सरेंडर नक्सलियों और कैदियों ने भी दिए एग्जाम....|....शासन में अधिकारी अनियंत्रित सांसदों की सुन नही रहे है जनता तो बेबस है....|....मंत्रिमंडल, राज्य की विद्युत वितरण कंपनी बेचने जा रही है, यह जनविरोधी है - दीपक बैज....|....लिसा रे का ‘हेल्दी मिडलाइफ’ मंत्र....|....जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी