योगी सरकार की नाकामी है हाथरस की घटना, बाबा को बचाकर सेवादारों को फंसाया जा रहाः अजय राय

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 05 जुलाई 2024।  हाथरस मामले को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने यूपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हाथरस की घटना उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामी है।  हाथरस की घटना बहुत दुखद घटना है मृतकों को कम से कम 1 करोड़ मुआवजा दिया जाए। इस पूरे मामले में जो बाबा है उन्हें बचाया जा रहा है और सेवादारों के खिलाफ मुकदमा हो रहा है। बता दे कि इस मामले में 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया गया है। अजय राय ने ये बातें गुरूवार को प्रदेश कार्यालय पर बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। इस दौरान अजय राय ने कहा कि हाथरस में सीएम थे उसके बाद ब्रजेश पाठक भी पहुंच गए। आपस की लड़ाइयों में पूरा प्रदेश पिस रहा है। 

नीट निरस्त करके दोबारा से पेपर कराया जाय
वहीं अजय राय ने नीट के एग्जाम को लेकर कहा कि नीट एक्जाम में जो धांधली चल रही है उसे निरस्त करके दोबारा से पेपर कराया जाय। गुजरात की कंपनी को सिपाही की भर्ती का ठेका दिया गया है जिसका मालिक विनीत आर्या जिसने पेपर लीक कराकर हजारों युवाओं का भविष्य अधर में डाल दिया। विनीत आर्या को जानबूझकर विदेश भगाया गया है। विनीत आर्या की कंपनी ब्लैक लिस्टेड थी इसके बावजूद उसे पेपर कराने का ठेका दिया गया। 

प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की जीत को लेकर भी अजय राय ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बनारस में पीएम मोदी ने हर तंत्र अपनाया। 5 लाख से चुनाव जीतने का दावा कर रहे थे लेकिन गिरते पड़ते 1.5 लाख वोटों से चुनाव जीते। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लग रहे हिंदू विरोधी होने के आरोप के सवाल पर कहा कि सबसे बड़े तो हिंदू विरोधी पीएम मोदी है, लाइट बंद करके बाबा विश्वनाथ मंदिर को तोड़ा जा रहा है। आपने देखा जो हिंदुत्व का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं, हिन्दू धर्म के ठेकेदार बने हुए हैं उन्होंने काशी के मंदिरों को तोड़ने का ठेका दिया ताकि कोई विरोध ना करे। वाराणसी में नरेंद्र मोदी ने शंकर जी के मंदिर की बिजली कटवा कर तुड़वा दिया। बनारस का वट वृक्ष भी मोदी और योगी सरकार बुलडोजर चलाकर उखाड़ दिया। जिस गाड़ी में वट वृक्ष उखाड़ कर रखा गया वो गुजरात की गाड़ी थी। सबसे बड़े हिंदू विरोधी तो भाजपा वाले हैं। 

Leave a Reply

Next Post

संसद में हिंदू हिंसा बयान पर भड़के कपिल देव अग्रवाल, कहा-राहुल गांधी को न तो हिंदू समाज की समझ है ना ही हिंदू संस्कृति की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुजफ्फरनगर 05 जुलाई 2024। संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदू हिंसा वाले बयानों पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी का बयान बहुत ही  बेहूदा और निंदनीय है। ना उनको हिंदू समाज की समझ है, […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज