उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 लखनऊ, 22 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी। यूपी की इन सीटों पर आगामी 16 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन शाम को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। दरअसल, नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके मद्देनजर चुनाव की घोषणा की गई है।  

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसकी अंतिम तिथि 6 अक्तूबर तय की गई है। 7 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि प्रत्याशी 9 अक्तूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।  

वोटिंग और परिणाम एक ही दिन

आयोग के मुताबिक, 16 अक्तूबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके तुरंत बाद शाम 5:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम सामने आ जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया को 19 अक्तूबर 2026 तक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने स्पष्ट किया है कि वोटिंग के दौरान विधायकों को आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष बैंगनी (Violet) रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। 

Leave a Reply

Next Post

दुर्गा पूजा 2026: मिनी बंगाल बनेगी काशी

शेयर करेस्थापित होगी यूपी की सबसे बड़ी 30 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी, 22 सितंबर 2026। वाराणसी जिले में 11 अक्तूबर से शुरू दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सप्तमी से लेकर विजयदशमी चार दिनों तक काशी मिनी बंगाल बन जाता है। देश […]

You May Like

ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडे और एके-47 बरामद....|....डल झील की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी पर्यटक....|....आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने पीएससी में गाड़ा झंडा....|....शादी के 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मिलीं लाश....|....दुर्गा पूजा 2026: मिनी बंगाल बनेगी काशी....|....उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान....|....मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया....|....कामकाजी दुनिया में महिलाओं की धमक....|....डिजिटल मार्केटिंग से शेयर बाजार तक, लिक्विड डिजिटल की बड़ी छलांग....|....भाजपा सरकार ‘एग्री स्टेक’ नहीं, किसानों के रास्ते में ‘डिजिटल स्पीड ब्रेकर’ लगा रही है ताकि धान कम खरीदना पड़े - कांग्रेस