दिल्ली में सांसों पर संकट: स्मॉग की चादर से ढकी राजधानी, एक्यूआई 400 पार; गंभीर श्रेणी में दर्ज प्रदूषण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 दिसंबर 2025। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में है। शनिवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे के साथ हुई। आसमान में स्मॉग की चादर दिखाई दी। कई क्षेत्रों में जहरीली स्मॉग की मोटी परत छाई रही। इसके चलते दृश्यता कम रही। इस दौरान लोग मास्क पहने नजर आए। वहीं, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया, जो हवा की गंभीर श्रेणी को दर्शाता है।

आज यानी शनिवार सुबह एम्स क्षेत्र में दृश्यता कम रही। स्मॉग की परत छाई रही, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। यही हाल आनंद विहार में भी रहा। क्षेत्र के आसपास एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 434 दर्ज किया गया है, जिसे सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार गंभीर श्रेणी में रखा गया है।आईटीओ क्षेत्र में जहरीली स्मॉग की मोटी परत छाई रही। क्षेत्र के आसपास एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 417 दर्ज किया गया है, जिसे सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार गंभीर श्रेणी में रखा गया है। अक्षरधाम क्षेत्र के आसपास एक्यूआई 419 दर्ज किया गया है, जिसे सीपीसीबी के अनुसार गंभीर श्रेणी में रखा गया है। संसद मार्ग क्षेत्र में भी  दृश्यता कम रही। क्षेत्र के आसपास एक्यूआई 356 दर्ज किया गया है, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बहुत खराब श्रेणी में रखा गया है।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। यह समिति प्रमुख शैक्षणिक विशेषज्ञों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, ऑटोमोटिव अनुसंधान संस्थानों और अन्य क्षेत्रीय विशेषज्ञों को एकजुट करती है, जो वाहन क्षेत्र में उत्सर्जन कम करने के लिए मजबूत और बहुआयामी रोडमैप की सिफारिश करेगी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि रविवार और सोमवार को भी हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, शनिवार को भी कई इलाकों में गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में हवा दर्ज की गई।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में पहली बार संस्कृत, गीता पढ़ेंगे बच्चे, पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 13 दिसंबर 2025। पाकिस्तान में पहली बार बच्चे संस्कृत पढ़ेंगे और हिंदू धर्म ग्रंथ गीता का अध्ययन करेंगे। दरअसल लाहौर प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालय (एलयूएमएस) ने पहली बार संस्कृत को अपने पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। आजादी के 77 साल बाद यह कदम पाकिस्तान में शैक्षिक […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग