प्रधानमंत्री मोदी बने मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय नेता 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 मार्च 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया गया जिसे उन्होंने दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री, मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में वहां के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखुल ने मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नेता हैं जो भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देता है। मोदी ने कहा, ‘‘मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह केवल मेरा सम्मान नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और मॉरीशस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।” 

उन्होंने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत से इन लोगों ने मॉरीशस के विकास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा और इसकी जीवंत विविधता में योगदान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस पुरस्कार को मन की गहराई और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं इसे आपके पूर्वजों और उनकी सभी पीढ़ियों को समर्पित करता हूं जो सदियों पहले भारत से मॉरीशस आए थे।” उन्होंने कहा, ‘‘यह सम्मान क्षेत्रीय शांति, प्रगति, सुरक्षा और सतत विकास के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह ‘ग्लोबल साउथ’ की साझा आशा और आकांक्षा का प्रतीक है।” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस सम्मान को एक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करता हूं। मैं अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हूं कि हम भारत-मॉरीशस की रणनीतिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास करना जारी रखेंगे।” राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान, भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी ने परेड में भाग लिया। इतना ही नहीं, इस मौके पर भारतीय नौसेना का जहाज भी बंदरगाह पहुंचा।

Leave a Reply

Next Post

होली से पहले इसरो का देश को तोहफा, स्पैडेक्स उपग्रह सफलतापूर्वक अनडॉक; चंद्रयान-4 के लिए रास्ता साफ हुआ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 मार्च 2025। होली से पहले इसरो ने देश को बड़ा तोहफा दिया है। इसरो ने स्पैडेक्स उपग्रह की सफलतापूर्वक अनडॉकिंग कर ली है। इसके साथ ही चंद्रयान-4 के लिए रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, अंतरिक्ष को उपग्रहों को एक साथ जोड़ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण