शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी : मुख्यमंत्री शिंदे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 31 अगस्त 2024। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के सिंधुदुर्ग जिले में राजकोट किले में ढही प्रतिमा के स्थान पर छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सिंधुदुर्ग जिले की मालवण तहसील में राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा योद्धा की प्रतिमा 26 अगस्त को ढह गयी थी। विपक्ष ने इस घटना की तीखी आलोचना की थी और दावा किया था कि इस घटना से महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंची है। शिंदे ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज एक ‘युगपुरुष’ हैं। वह राज्य और राष्ट्र के गौरव हैं। राजकोट किले की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। महाराष्ट्र सरकार और नौसेना द्वारा जल्द ही वहां फिर से एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी।”

वह यहां नंदगांव में विकसित की जा रही ‘शिवसृष्टि’ परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस परियोजना को नंदगांव शहर के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि उनकी सरकार नगर परिषद की नयी इमारत के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये देगी।

Leave a Reply

Next Post

द्रविड़ के बेटे समित को मिली भारतीय अंडर-19 टीम में जगह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 अगस्त 2024। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया है। समित को वनडे और चार दिवसीय दोनों सीरीज के लिए टीम में […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग