सीएम विजयन की दो टूक, केरल में किसी कीमत पर नहीं लागू होगा CAA

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तिरुवनंतपुरम 03 जून 2022। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर केंद्र सरकार को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने कहा है कि यह राज्य में किसी भी कीमत में लागू नहीं होगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, देश में धर्मनिरपेक्षता को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, सीएए पर सरकार का रुख साफ है और वह जारी रहेगा। 

दरअसल, केरल के सीएम विजयन सरकार के एक साल के पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, भारत के संविधान में साफ लिखा है कि हमारा देश धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर काम करता है और इसे ही खत्म करने की कोशिश हो रही है। खास बात यह है कि सीएम विजयन की यह टिप्पणी तब आई है जब हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि कोरोना महामारी खत्म होने के बाद पूरे देश में सीएए को लागू कर दिया जाएगा। 

धर्म के आधार पर नहीं होगा नागरिकता का फैसला 
सीएम विजयन ने कहा, सीएए को लेकर एक खास समूह ज्यादा चिंतित है। हाल ही की एक घटना में एक समूह धर्म के आधार पर नागरिकता का फैसला कर रहा था। हमारी सरकार ने इसके खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने फैसला किया है कि धर्म के आधार पर नागरिकता नहीं तय की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

तुर्की ने क्यों बदला अपना नाम, गुलामी के निशान को मिटाना चाहते हैं एर्दोगन?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जून 2022। तुर्की ने अपना नाम बदलकर तुर्किए कर लिया है। यूनाइटेड नेशंस ने भी तुर्की के नाम बदलने के अपील को स्वीकार कर लिया है। 3 जून 2022 से तुर्की, तुर्किए हो गया है। लेकिन तुर्की ने अपना नाम क्यों बदला […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस