इंदौर में ट्रैफिक नियमों के पालन पर सख्ती: नंबर प्लेट और साइलेंसर में हेरफेर हुआ तो ड्राइवर और दुकानदार पर चलेगा केस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 18 जनवरी 2022। मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। नंबर प्लेट में किसी तरह की छेड़छाड़ या साइलेंसर की आवाज को बदलने की कोशिश की गई तो न केवल गाड़ी मालिक और ड्राइवर पर बल्कि ऐसा करने वाले दुकानदार के खिलाफ भी केस दर्ज होगा। इस संबंध में इंदौर पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी कर अपनी मंशा साफ कर दी है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि अगर किसी ने नंबर प्लेट के साथ कोई गड़बड़ की तो नंबर प्लेट बनाने वाले पर भी कार्रवाई होगी। कमिश्नर का कहना है कि लोग वाहनों पर अजीब तरह से नंबर लिखवाते हैं। इस वजह से पुलिस चौराहों पर इन नंबर प्लेट को रीड नहीं कर पाती और पुलिस जवानों को दिक्कत आती है। इस वजह से नंबर प्लेट बनाने वाले दुकानदारों को सख्त ताकीद दी गई है कि वह परिवहन विभाग से जारी गाइडलाइन को फॉलो कर नंबर प्लेट बनवाएं।

आदेश का पालन करने होगी सख्ती
दुकानदारों से इस आदेश का पालन कराने के लिए सादी वर्दी में ट्रैफिक पुलिसकर्मी इन दुकानों पर जाएंगे। लापरवाही मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन के तहत केस दर्ज होगा। बाइक्स में साइलेंसर को लेकर भी दुकानदार, गैराज संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि मोडिफाई साइलेंसर या तेज आवाज वाले साइलेंसर न लगवाएं।  

Leave a Reply

Next Post

IND vs SA: वनडे सीरीज से पहले कपिल देव की विराट कोहली को नसीहत, अहंकार छोड़ने कहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 जनवरी 2022। विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी है। अब वह टी-20, वनडे के बाद टेस्ट में भी किसी दूसरे कप्तान के अंदर खेलते दिखेंगे। इसकी शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से होगी। अक्तूबर 2016 के बाद वह […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस