छत्तीसगढ़ से रांची जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत, एक गंभीर, कोरिया जिले में भीषण हादसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बैकुंठपुर 22 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में मंगलवार की रात तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बस मनेंद्रगढ़ से रांची (झारखंड) जा रही बस थी। हादसा चरचा थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास हुआ है। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर एसपी सहित चरचा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है।  

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजहंस ट्रैव्हल्स की बस कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ से अंबिकापुर होते हुए हर दिन रांची (झारखंड) जाती है। मंगलवार की रात बस यात्रियों को लेकर रांची जाने के लिए निकली थी। बस फूलपुर गांव के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही ऑटो से भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार कपिल देव सिह (27), दिनेश राजवाडे (30) और राजकुमार सिंह (32) की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर है, जिसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित चरचा थाना स्टाफ मौके पर मौजूद है। तेज रफ्तार बस की टक्कर से ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया है। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30 करोड़ का घोटाला, सिरोंज जिला पंचायत को दी गई थी राशि, विधानसभा अध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 22 दिसम्बर 2021 । मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन की कार्यवाही जारी है. जहां बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. विधानसभा में आए सवाल के जवाब के बाद यह आरोप लगे है. […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग