गाजा में इजराइल ने की भयंकर एयर स्ट्राइक, 31 बच्चों समेत 108 लोगों की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजा 17 मई 2025। पश्चिम एशिया में एक बार फिर हालात गंभीर हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के क्षेत्रीय दौरे के समापन के बीच गाजा में इजराइल के भीषण हवाई हमलों में शुक्रवार को कम से कम 108 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 27 महिलाएं और 31 बच्चे शामिल हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस त्रासदी की पुष्टि करते हुए बताया कि सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। ये हमले दीर अल-बला और खान यूनिस जैसे इलाकों में गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक जारी रहे।

यमन पर भी बरसा कहर, बंदरगाहों को बनाया निशाना
इजराइली सेना ने न केवल गाजा बल्कि यमन में भी दो प्रमुख बंदरगाहों पर हवाई हमले किए। इजराइल का दावा है कि इन बंदरगाहों का इस्तेमाल हूती विद्रोही हथियारों की आपूर्ति के लिए कर रहे थे। हालांकि, यमन के हमलों में किसी के हताहत होने की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। हूती समर्थित चैनल ‘अल-मसीरा’ ने हमलों की बात मानी है, लेकिन कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

ट्रंप का दौरा, लेकिन गाजा का ज़िक्र अधूरा
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अबू धाबी में एक व्यापार सम्मेलन में भाग लिया, लेकिन उन्होंने इस दौरान इजराइल का दौरा नहीं किया। लोगों को उम्मीद थी कि ट्रंप के दौरे से गाजा में युद्धविराम या मानवीय सहायता के प्रयासों को बल मिलेगा, मगर ऐसा नहीं हो सका। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में सिर्फ इतना कहा कि “हम गाजा की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और इसे सुलझाने के प्रयास कर रहे हैं।”

हमले हुए तेज, 150 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना
इजराइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने गाजा में 150 से अधिक ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। ये हमले शुक्रवार सुबह तक जारी रहे, जिससे जबालिया शरणार्थी शिविर और बेत लाहिया के निवासी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। गाजा में इजराइली हमलों के चलते लगातार मानवीय संकट गहराता जा रहा है।

नेतन्याहू का एलान: हमास को जड़ से खत्म करेंगे
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में बयान जारी कर स्पष्ट किया कि इजराइली सेना गाजा में पूर्ण सैन्य प्रवेश के लिए तैयार है और उनका मिशन है हमास का समूल विनाश। उन्होंने कहा कि सेना जल्द ही पूरे बल के साथ गाजा में अभियान को अंजाम देगी।

बंधकों की रिहाई रुकने के बाद तेज़ हुआ अभियान
इजराइली सरकार के प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने जानकारी दी कि हमास द्वारा बंधकों की रिहाई रोकने के बाद इजराइल ने अपने सैन्य अभियान को तेज कर दिया है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य बंधकों को सुरक्षित वापस लाना और हमास को सत्ता से हटाना है।

सात अक्टूबर से जारी है युद्ध, 53,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए
गौरतलब है कि यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को तब शुरू हुआ था, जब हमास के आतंकियों ने दक्षिणी इजराइल में घुसपैठ कर 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में इजराइल ने गाजा पर भीषण सैन्य कार्रवाई शुरू की, जिसमें अब तक 53,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

युद्धविराम टूटने के बाद फिर भड़की हिंसा
18 मार्च को युद्धविराम टूटने के बाद से ही हालात और अधिक बिगड़ गए हैं। इस दौरान करीब 3,000 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, हमास के कब्जे में अब भी लगभग 58 बंधक हैं, जिनमें से 23 के जिंदा होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Next Post

'ऑपरेशन सिंदूर' का जश्न मनाने के लिए भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, सभी वर्गों के लोग हुए शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सशस्त्र बलों की वीरता के लिए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने हेतु शुक्रवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। राज्य के विभिन्न जिलों में […]

You May Like

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच....|....सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ