लिंचिंग, हेट स्पीच जैसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी: मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल की बैठक में अमित शाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। मुस्लिम धर्मगुरुओं का एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री अमित शाह से मिला है. ये बैठक मंगलवार देर रात 11 बजे हुई थी. बताया जा रहा है कि इसमें देश में बढ़ रहे इस्लामोफोबिया पर चर्चा हुई है. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मौलाना महमूद मदनी ने किया. डेलिगेशन में मौलाना मदनी के अलावा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कमाल फ़ारूक़ी, नियाज़ फ़ारूक़ी और प्रो अख़्तरूल वासे शामिल थे। गृहमंत्री के साथ बैठक में रामनवमी पर बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र में हुई हिंसा और बिहार के नालंदा में मदरसे को आग लगाने को लेकर चर्चा हुई. साथ ही समलैंगिक विवाह (Same Sex Marriage) और समान नागरिक संहिता को लेकर भी चर्चा हुई. मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने अमित शाह को मुसलमानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रजेंटेशन भी दी।

मुलाकात के दौरान हरियाणा में जुनैद और नासिर को ज़िंदा जलाकर मारने पर चर्चा हुई. साथ ही मुस्लिम धर्मगुरुओं ने गृहमंत्री अमित शाह के सामने बीजेपी नेताओं द्वारा दिए गए बयानों को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अक्सर सरकार की चुप्पी मुसलमानों को तकलीफ़ देती है।

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लिचिंग और हेट स्पीच जैसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक में पसमांदा मुसलमानों के आरक्षण को ख़त्म करने को लेकर भी चिंता ज़ाहिर की. यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड को लेकर धर्म गुरुओं ने अमित शाह से उनका रुख जानने की कोशिश की, हालांकि गृहमंत्री ने इस पर फिलहाल कुछ भी कहने से मना कर दिया.

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से इनकार, विपक्षी दलों को तगड़ा झटका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। सुप्रीम कोर्ट ने ED-CBI के दुरुपयोग से जुड़ी कांग्रेस के नेतृत्व में 14 विपक्षी दलों की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। इसके बाद विपक्षी दलों ने अपनी याचिका वापस ले ली। याचिका में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां