जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर समेत कई शहरों पर हमला नाकाम, पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2025। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटाें को सैन्य बलों ने हिरासत में ले लिया। पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर व सियालकोट समेत सात शहरों पर एकसाथ हमला किया। थल व वायुसेना के बाद नौसेना भी इसमें जुड़ गई।

अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विक्रांत ने कराची पर हमला किया और बंदरगाह तबाह कर दिया। कोलकाता श्रेणी के विध्वंस पोत से भी पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। नौसेना ने 1971 के बाद पहली बार मोर्चा खोला है।सेना ने कहा कि जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में पाकिस्तान के हमलों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में सियालकोट स्थित सेना मुख्यालय को निशाना बनाया है। लाहौर में पाकिस्तान के हवाई चेतावनी प्रणाली अवाक्स को भी नष्ट कर दिया। इसके नष्ट होने से लाहौर और आसपास हवाई हमले करना वायुसेना के लिए आसान हो जाएगा। इससे पहले, पाकिस्तान की ओर से हमले की शुरुआत होते ही भारत ने तत्काल एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इन वायु रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तान की आठ मिसाइलों और 30 से अधिक ड्रोन को मार गिराया।

दो ड्रोन जम्मू यूनिवर्सिटी के पास गिराए गए, जबकि एक मिसाइल को सांबा सेक्टर में गिराया गया है। पठानकोट में भी एक ड्रोन को मार गिराया गया। जैसलमेर में भी कई मिसाइलें गिराई गईं। पाकिस्तान के हमले के बाद पूरे जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, जैसलमेर और भुज में ब्लैक आउट कर दिया गया। आयुध भंडार को निशाना बनाने की कोशिश : पाकिस्तान ने पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर में ड्रोन हमले किए। इनमें से जालंधर के सुरानस्सी में सेना के आयुध डिपो को निशाना बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि, सभी प्रयास नाकाम कर दिए गए। जालंधर में भारतीय सेना के व्रज कोर का मुख्यालय है, बीएसएफ का फ्रंटियर मुख्यालय भी है।

Leave a Reply

Next Post

'पोप लियो 14वें' नाम के चयन के पीछे की पूरी कहानी; सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सियावोन 09 मई 2025। नए चुने गए पोप लियो XIV के नाम चयन ने दुनिया भर में एक खास संदेश दिया है, ये दावा इटली के सियावोन शहर से आई रिपोर्ट में किया गया है। वहीं इसे लेकर मैनहैटन यूनिवर्सिटी में धार्मिक अध्ययन विभाग की प्रमुख, नतालिया इम्पराटोरी-ली […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल