शाह आज जम्‍मू कश्‍मीर की सुरक्षा समीक्षा के लिए करेंगे नई दिल्‍ली में बैठक की अध्‍यक्षता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी सूत्रों ने दी। शाह को केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जम्मू कश्मीर में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी।  सूत्रों ने कहा कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में स्थिति, सीमापार से घुसपैठ की कोशिशों और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाने के प्रयासों पर दिल्ली में होने वाली बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। पिछले तीन वर्षों में जम्मू कश्मीर में कई लक्षित हत्याएं हुई हैं। 

सरकार ने संसद को सूचित किया था कि 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त किए जाने के बाद से जुलाई 2022 तक जम्मू कश्मीर में पांच कश्मीरी पंडितों और 16 अन्य हिंदुओं और सिखों सहित 118 नागरिक मारे गए हैं। मई में, जम्मू में कटरा के पास बस में आग लगने से चार हिंदू तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और कम से कम 20 घायल हो गए थे। 

पुलिस को संदेश है कि आग लगाने के लिए किसी बम का इस्तेमाल किया गया होगा। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान 5 अगस्त, 2019 को निरस्त कर दिये गए थे और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

शहर की तुलना में गांव के बच्चे ज्यादा स्वस्थ, प्रदूषण से शहरी बच्चों में मधुमेह-मोटापे का खतरा बढ़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अप्रैल 2023। नियाभर में युवाओं के लिए स्वास्थ्य और विकास के लिहाज से शहरों में रहने के फायदे कम हो रहे हैं लेकिन इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है। बच्चों और […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान