ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021: टॉप -20 शहरों में रायपुर शामिल, 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में बिलासपुर को 7वां स्थान

indiareporterlive
शेयर करे

देश के सबसे अच्छे शहरो में बेंगलुरु, कम आबादी वाले शहरो में शिमला सबसे अच्छा शहर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मार्च 2021। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने गुरूवार को ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स रैंकिंग-2020 जारी की। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने यह रिपोर्ट जारी की। खास बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली इन दोनों कैटगरी में 10 वे नंबर तक भी नहीं पहुंच पाई। दिल्ली 13 वें नंबर पर ही सिमटकर रह गई। ईज ऑफ लिविंग के मामले में देश के महानगरों में बेंगलुरु सबसे बेहतरीन है और कम आबादी वाले शहरों में शिमला नंबर-1 है। इस लिहाज से राजधानी दिल्ली 13वें नंबर पर है। टॉप-20 शहरों में मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, छत्तीसगढ़ का रायपुर, गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट, महाराष्ट्र के पुणे, नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई समेत 7 शहर शामिल हैं। सिटीजन परसेप्सन में बिलासपुर को 5वां स्थान और 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में 7वां स्थान प्राप्त हुआ हैं।

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में 111 शहरों का सर्वे शामिल है। इनमें से 49 शहर 10 लाख से अधिक आबादी वाले (मिलियन प्लस) हैं, जबकि 62 शहर 10 लाख से कम कम आबादी वाले हैं।

नगर निकाय प्रदर्शन (म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स) के आधार पर इंदौर देश में नंबर-1 शहर है। इस इंडेक्स को 114 शहरी निकायों के 20 सेक्टर और 100 इंडिकेटर के आधार पर बनाया गया। इसमें मिलियन प्लस शहरों में इंदौर, सूरत और भोपाल टॉप-3 रहे। जबकि, कम आबादी के शहरी निकायों में नई दिल्ली, तिरुपति और गांधीनगर टॉप-3 शहर रहे।

एजुकेशन में तिरुवनंतपुरम टॉप पर

शिक्षा के मामले में तिरुवनंतपुरम देश का सबसे अच्छा शहर है। दूसरे नंबर पर बेलागावी और तीसरे पर चंडीगढ़ आता है। इसके बाद काकीनाड़ा, इंदौर, इम्फाल, बेंगलुरु, अजमेर और अमृतसर के नंबर हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में इम्फाल सबसे बेहतरीन शहर है। टॉप-5 में वेल्लौर, पोर्ट ब्लेयर, शिलॉन्ग और मेंगलोर शामिल हैं।

आवासीय स्थिति में भोपाल चौथे नंबर पर

आवासीय स्थिति में भी तिरुवनंतपुरम टॉप पर है। इसके बाद दिल्ली, पुड्‌डुचेरी और भोपाल की बारी आती है। पीने के पानी, साफ-सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मामले में वेल्लौर पहले नंबर पर है। इसके बाद तिरुपति, अहमदाबाद, इंदौर और राजकोट जैसे शहर आते हैं।

ट्रांसपोर्टेशन के लिहाज से चेन्नई सबसे बढ़िया शहर है। इसके बाद ठाणे, बेंगलुरु, भोपाल और गुवाहाटी आते हैं। रिक्रिएशन के लिहाज से देश में कोयंबटूर को सबसे बेहतरीन शहर पाया गया है। इस लिस्ट में नवी मुंबई दूसरे और गांधी नगर तीसरे नंबर पर है।

आर्थिक अवसरों के मामले में दिल्ली सबसे ऊपर

शहर की आर्थिक क्षमता के आधार पर बेंगलुरु, दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद और ठाणे देश के टॉप-5 शहर हैं। आर्थिक अवसर के मामले में दिल्ली नंबर-1 है। इसके बाद बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई का नंबर आता है। सस्टेनेबिलिटी में पुणे, विशाखापट्‌टनम, पिंपरी चिंचवाड़, अहमदाबाद और ग्वालियर टॉप शहरों में हैं। पर्यावरण के लिहाज से टॉप-10 शहरों में अकेले तमिलनाडु के 6 शहर शामिल हैं।

सिटिजंस परसेप्शन के मामले में भुवनेश्वर देश का सबसे बेहतरीन शहर है। उसके बाद सिलवासा, देवनगेरे, काकीनाड़ा, बिलासपुर और भागलपुर का नंबर है। सिटिजंस परसेप्शन सर्वे में 111 शहरों के 32.5 लाख लोगों का फीडबैक लिया गया।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाचा के रॉकस्टार विजय डड़सेना के निधन पर दुख प्रकट किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 05 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोक कलाकार और नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के सदस्य विजय डड़सेना के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। विजय डड़सेना का 1 मार्च को अमेरिका के शिकागो में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने उनके […]

You May Like

शाहरुख खान ने लोगों से की वोट डालने की अपील, कहा- देश को हित में रखते हुए मतदान करें....|....बीएसएफ की पूर्वी कमान के एडीजी ने भारत-बांग्लादेश सीमा का किया दौरा, तैयारियों का लिया जायजा....|....लोकसभा चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- देश के परमाणु हथियारों को खत्म कर देगा इंडी गठबंधन....|....पांच माह में विष्णुदेव सरकार ने 16000 करोड़ कर्जा लिया - कांग्रेस....|....नए वैरिएंट ने बढ़ाई मुसीबत, भारत में भी दर्ज किए गए मामले; इस देश में फिर से मास्क लगाने की अपील....|....भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ाई गई, 11 से 2 बजे तक बंद रह सकता है DDU मार्ग...ट्रैफिक एडवाइजरी जारी....|....इन 4 टीमों ने प्लेऑफ में ली एंट्री, धोनी की टीम का टूट गया सपना....|....भारतीयों को बिना वीजा एंट्री देगा रूस; समझौते की तैयारी शुरू, पर्यटकों की होगी मौज !....|....नए राष्ट्रपति की शपथ से पहले ताइवान की संसद में चले लात-घूसे, चीन समर्थक विपक्ष के प्रस्ताव पर सांसद बिल लेकर भागा....|....​"भाजपा को लोकतंत्र खत्म करना है तो सामने आकर करे पीठ-पीछे क्यों कर रहे", तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला