विभिन्न देशों के साथ बहुदलीय मैत्री समूह बनाएगा भारत, ओम बिरला बोले- राजनीतिक दलों से चर्चा जल्द

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 24 जून 2025। भारत विदेशों में संसदीय कूटनीति को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही विभिन्न देशों की संसदों के साथ मैत्री समूह स्थापित करेगा। अंतर-संसदीय मैत्री समूह स्थापित करने का यह सुझाव ऑपरेशन सिंदूर के बाद बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों के विभिन्न देशों के दौरान सामने आया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जल्द ही इस विषय पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे और सुझाव आगे बढ़ाने के तौर-तरीके तैयार करेंगे। ओम बिरला ने सोमवार को यहां संसद और राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों के विधान मंडलों की प्राक्कलन समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर संवाददाताओं से कहा, हम संसदीय मैत्री समूह स्थापित करने पर काम कर रहे हैं क्योंकि कई देशों ने ऐसा अनुरोध किया है। गौरतलब है कि शशि थरूर, कनिमोझी और सुप्रिया सुले जैसे विपक्षी नेताओं के नेतृत्व में विदेश दौरा करने वाले सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान कई देशों के रुख के बारे में अवगत कराया था। 

जस्टिस वर्मा मामले में टिप्पणी से इन्कार
बिरला ने जस्टिस यशवंत वर्मा के महाभियोग से संबंधित मामले पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। बिरला ने कहा, जब यह मुद्दा संसद के समक्ष लाया जाएगा, तब हम इस पर चर्चा कर सकते हैं। ऐसे मामले पर बात करने का कोई मतलब नहीं है, जो सदन के समक्ष नहीं है।  

Leave a Reply

Next Post

ड्रग्स के ट्रांसपोर्टर बने सैनिक वाहन! आर्मी के लोगो वाली गाड़ी से करोड़ों का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मऊ 24 जून 2025। मऊ जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस, विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की साझा टीम ने मंगलवार को सेना का लोगो लगाकर असम से लखनऊ जा रहे एक वाहन से 12 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद करने के साथ […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग