केरल के वन मंत्री की भतीजी और उनके पति का जला हुआ शव मिला, मौके से हथौड़ा भी बरामद; हत्या की आशंका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कन्नूर (केरल) 29 अगस्त 2025। केरल के वन मंत्री की भतीजी और उनके पति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसने केरल के वन मंत्री एके ससींद्रन की भतीजी और उनके पति की मौत की जांच शुरू कर दी है। उनके जले हुए शव एक दिन पहले उत्तरी केरल के इस जिले के चिरक्कल स्थित उनके घर में मिले थे।

बेटों के विदेश में काम करने के कारण अकेले रहते थे
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीलेखा एके (67) और उनके पति प्रेमराजन पीके (76) के रूप में हुई है, जो अपने बेटों के विदेश में काम करने के कारण अकेले रहते थे।

गुरुवार शाम करीब 6 बजे की घटना
पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे तब सामने आई, जब दंपति का कार चालक उनके बेटे को हवाई अड्डे से लेने के लिए गाड़ी लेने उनके घर पहुंचा। उनका बेटा विदेश से लौट रहा था। घर अंदर से बंद था और बार-बार दस्तक देने के बावजूद किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।

सिर पर चोट के निशान, खून के धब्बों वाला हथौड़ा बरामद
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिश्तेदारों और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और शव बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान, उन्हें श्रीलेखा के सिर पर चोट के निशान मिले और घर से खून के धब्बों वाला एक हथौड़ा बरामद हुआ। 

शवों को जलाने से पहले हत्या की आशंका
पुलिस को शक है कि शवों को जलाने से पहले उसकी हत्या की गई होगी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दंपति को आखिरी बार बुधवार को देखा गया था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि घर में जबरन घुसने का कोई सबूत नहीं मिला है। बलियापट्टम पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Leave a Reply

Next Post

दादा ने पोते के किए छह टुकड़े: चापड़ से पहले सिर, फिर दोनों हाथ और पैर-धड़ को भी काट किया अलग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 29 अगस्त 2025। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के औद्योगिक क्षेत्र में एक दादा ने अपने पोते पीयूष उर्फ यश की हत्या कर दी फिर उसके शव के छह टुकड़े कर दिए। पुलिस की पूछताछ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल