एयर कनाडा की दिल्ली-टोरंटो फ्लाइट में बम की धमकी, एयरपोर्ट पर हड़कंप; कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 जून 2024। एयर कनाडा के टोरंटो जाने वाले विमान में उस समय दहशत फैल गई जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे को एक ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया कि विमान में बम रखा गया है। जांच करने पर फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एक अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) कार्यालय को मंगलवार रात 10.50 बजे एक ईमेल मिला जिसमें कहा गया कि दिल्ली-टोरंटो एयर कनाडा की उड़ान में बम रखा गया है। जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को उड़ान भरने से रोका गया। पुलिस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट की जांच की लेकिन कुछ भी संदिग्थ नहीं मिला। 

चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी
शनिवार को चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 

Leave a Reply

Next Post

नया गाना 'कावेरी' लॉन्च करने की तैयारी में हैं  रेहा खान 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 05 जून 2024। रेहा खान एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें वास्तव में किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है।स्टाइलिश और करिश्माई दिवा ने दुनिया भर में कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित किया है और वह ‘मिस मरमेड एशिया इंटरनेशनल’ का गौरवशाली […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह