इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से चार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 20 जुलाई 2025। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा बल लगातार राज्य में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इस महीने सुरक्षा बलों की ओर से की गई कार्रवाई में बड़ी संख्या में उग्रवादी गिरफ्तार किए गए हैं। शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के कांगला पट क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन यूपीपीके के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान युमनाम प्रेम मैतेई (23) के रूप में की गई है।  शुक्रवार को इम्फाल पश्चिम जिले के पोलो ग्राउंड के पार्किंग क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) से जुड़े एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान ननाओह (43) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह घाटी क्षेत्र की दुकानों से जबरन वसूली में शामिल था।

पुलिस बयान के अनुसार, वह महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों में धमकी और कथित ‘कंगारू कोर्ट’ के जरिए विभिन्न समूहों के बीच मध्यस्थता करता था। शनिवार को इंफाल पूर्व जिले के सेइजांग अवांग लेइकाई से प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के एक सक्रिय कैडर को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, इम्फाल पूर्व जिले के नापेट गांव से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय कैडर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

इसी दिन चुराचांदपुर जिले के लामजांग गांव से सुरक्षा बलों ने एक .303 राइफल, देसी .32 पिस्तौल, देसी सिंगल बैरल राइफल, दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, एक इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट बम, तीन इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड, कारतूस और अन्य सामग्री भी जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरियों में 70 फीसदी आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त; हुकूमत से मांगा जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 20 जुलाई 2025। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरियों में आरक्षित वर्गों को 70 फीसदी तक आरक्षण देने के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को नोटिस जारी किया है। अदालत ने सरकार से इस पर चार हफ्ते के भीतर जवाब […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़