पंजाब कैबिनेट की बैठक आज: चन्नी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, टि्वटर पर दिए संकेत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 09 नवंबर 2021। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को दोपहर तीन बजे होगी। हालांकि अभी इस बैठक के लिए सरकार की तरफ से एजेंडा घोषित नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि सरकार इस बैठक में जनता के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है। सीएम चन्नी ने खुद इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा है ‘एक और बड़ी समस्या का समाधान’  पंजाब सचिवालय स्थित कमेटी रूम में दोपहर 3 बजे होने वाली इस बैठक के दौरान 11 नवंबर को विधानसभा सत्र में तीन कृषि कानून और निजी कंपनियों से बिजली समझौते रद्द करने संबंधी प्रस्ताव लाने पर विचार विमर्श किया जाएगा।

सोमवार को ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने कई मामलों को लेकर सरकार पर हमला बोला था। इसके बाद सीएम चन्नी और सिद्धू के बीच मीटिंग भी हुई थी। हालांकि बैठक बेनतीजा रही थी लेकिन चर्चा है कि पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में सिद्धू द्वारा उठाए मामलों पर विचार हो सकता है। चन्नी बिजली समझौतों पर फैसला ले सकते हैं। वहीं नशा तस्करी की सीलबंद रिपोर्ट और एजी एपीएस दयोल के इस्तीफे पर भी फैसला हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

राहत: देश में पिछले 266 दिन में कोरोना के सबसे कम केस, सक्रिय मामलों में भी रिकॉर्ड गिरावट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 नवंबर 2021। भारत कोरोना महामारी से जंग जीतने में लगातार कामयाब हो रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में केवल 10,126 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 266 दिन में सामने आए सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, भारत में […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग