घर में मौत का तांडव, तीन बच्चों सहित परिवार के 5 लोगों को मारने के बाद शख्स ने खुद को मारी गोली

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सीतापुर 11 मई 2024। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के एक गांव में परिवार के छह लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। यह घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लाहापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) ने अपनी मां सावित्री सिंह (62) ,पत्नी प्रियंका(40), दो बेटियों और एक बेटे को गोली मार दी। बच्चों की उम्र 12 से आठ वर्ष थी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी अनुराग की मानसिक हालत ठीक नहीं थी उन्होंने कहा, ‘‘हम मौके से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।” गांव में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

"पीएम मोदी को 400 सीटें मिली तो कोई लव जिहाद करने की हिम्मत नहीं करेगा", बेगूसराय में बोले हिमंत बिस्वा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 11 मई 2024। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। बिहार में महागठबंधन और एनडीए (NDA) के नेता चुनाव प्रचार में अपनी-अपनी ताकत दिखा रहे हैं। वहीं आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं