“पीएम मोदी को 400 सीटें मिली तो कोई लव जिहाद करने की हिम्मत नहीं करेगा”, बेगूसराय में बोले हिमंत बिस्वा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 11 मई 2024। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। बिहार में महागठबंधन और एनडीए (NDA) के नेता चुनाव प्रचार में अपनी-अपनी ताकत दिखा रहे हैं। वहीं आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करने बेगूसराय पहुंचे। यहां हिमंत बिस्वा ने चुनावी हुंकार भरते हुए कहा कि अगर PM मोदी को 400 सीट मिली तो कोई लव जिहाद करने का हिम्मत नहीं करेगा। 

“2-4 लव जिहाद वाले का टांग तोड़ देंगे”
बेगूसराय के बखरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा, “इस बार PM मोदी को 400 सीट मिली तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी। पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे लेकिन पीएम मोदी ने 2 बार पाकिस्तान में बम फेंक दिया तो अब कोई आता है क्या? ऐसे ही 2-4 लव जिहाद वाले का टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई लव जिहाद करने का हिम्मत नहीं करेगा। इसलिए हमें मोदी जी की सरकार चाहिए।” 

“केजरीवाल में कोई शर्म नहीं बची”
इसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि केजरीवाल को जेल से नहीं निकालना चाहिए था। उनको जो बेल दिया है ऐसे बेल में निकलने का काम नहीं करना चाहिए था। कोई दूसरा होता तो बोल देता कि हमें ऐसा बेल नहीं चाहिए। केजरीवाल में कोई शर्म नहीं बची है। पुलवामा हमले को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के बयान पर बिस्वा ने कहा, “सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन आज PoK में भारत के झंडे लहर रहे हैं…सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना छोड़ दें, थोड़े ही साल में PoK भी हमारे देश में आ जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल ने पत्नी सुनीता के साथ हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मई 2024। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस