‘सेना ने संदिग्ध समझकर चलाई थी गोलियां’, नागालैंड फायरिंग पर लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 दिसम्बर 2021। नागालैंड फायरिंग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सेना ने संदिग्ध समझकर गोलियां चलाई थीं. इस फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई थी. अमित शाह ने कहा कि 21 पैरा कमांडो को सूचना मिली थी कि मोन जिले के तिरु इलाके में संदिग्ध विद्रोहियों की आवाजाही हो सकती है. इसी आधार पर 21 कमांडो ने संदिग्ध इलाके में घात लगाकर हमला किया. शनिवार शाम को जब एक वाहन वहां पहुंचा, तो उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की. ऐसे में सेना ने संदिग्ध होने की आशंका में फायरिंग की जिसमें 6 लोग मारे गए.

अमित शाह ने कहा, ”इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 2 वाहन जलाए. सेना के एक जवान की मृत्यु हो गयी और कई घायल हो गए.” पहली घटना के बाद में एक दुसरी घटना घटी जिसमें उग्र भीड़ ने सेना को टारगेट किया प्रतिक्रिया में गोली चलानी पड़ी जिसमें 7 और लोगों की मौत हो गयी. पुलिस इस मामले पर अपने स्तर पर जांच कर रही है.उन्होंने बताया है कि घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है जो 1 महीने के अंदर जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी. कल शाम में एक अलग घटना में नागालैंड के मौन शहर में असम राइफल पर हमले की सूचना आई और उसमें जवाबी कार्रवाई में 1 और नागरिक की मृत्यु और 1 घायल हो गया.अमित शाह ने कहा,  इस घटना पर सेना द्वारा दुख व्यक्त किया गया है. इसकी जांच उचतम स्तर पर जांच की जा रही है सीएम और गवर्नर से मैंने बात की है. वहीं सभी एजेंसियों को कहा गया है सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो.

क्या है पूरा मामला?

सेना ने शनिवार शाम को एक पिकअप वैन में घर लौट रहे कोयला खदान कर्मियों को प्रतिबंधित संगठन NSCN (K) के युंग आंग गुट से संबंधित उग्रवादी समझ लिया था. इसी गलतफहमी में सेना ने फायरिंग कर दी जिसमे 6 लोगों की मौत हो गई.जब मजदूर अपने घरों को नहीं लौटे, तो स्थानीय युवक और ग्रामीण उनकी तलाश में गए और सेना के वाहनों को घेर लिया. इसके बाद हुई झड़प में एक सैनिक की मौत हो गई और कई वाहन जला दिए गए. आदिवासी निकाय कोन्याक यूनियन के सदस्यों ने दावा किया कि आत्मरक्षा में सरक्षाबलों ने गोलीबारी की, जिसमें 9 और आम लोगों की मौत हो गई. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 7 नागरिकों की ही मौत हुई.तनाव की ये स्थिति रविवार को भी जारी रही. गुस्साई भीड़ ने संघ के कार्यालयों और इलाके में असम राइफल्स के शिविर में तोड़फोड़ की और कुछ हिस्सों में आग लगा दी. यूनियन के सदस्यों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने हमलावरों पर जवाबी गोलीबारी की, जिसमें कम से कम दो और लोग मारे गए, लेकिन पुलिस के मुताबिक इस घटना में एक ही व्यक्ति की मौत हुई.

Leave a Reply

Next Post

83 फिल्म का गाना लहरा दो : देशभक्ति के जज्बे से भरा हुआ है रणवीर सिंह की फिल्म का पहला गाना ‘लहरा दो’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 06 दिसम्बर 2021 रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ का पहला गाना लहरा दो रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म के गाने को सुनकर हर भारतीय के मन में देशभक्ति का जज्बा जाग जाएगा. इस पूरे गाने में देशभक्ति का फ्लेवर नजर आ रहा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां