अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान का दावा- विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट करो और आधी टीम इंडिया यहीं खत्म हो जाती है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 सितंबर 2022। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान लीजेंड्स लीग के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। गौतम गंभीर की कप्तानी वाली टीम का हिस्सा असगर होंगे। असगर अफगान ने लीजेंड्स लीग के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बात की। हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को अगर आउट कर दो तो मानो कि आधी टीम इंडिया आपने वहीं खत्म कर दी है।

असगर से पूछा गया कि आपने रोहित और विराट के खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है, टी20 इंटरनेशनल में उनके अप्रोच के बारे में आप क्या कहेंगे। इसके जवाब में असगर ने कहा, ‘जब एक खिलाड़ी रन नहीं बनाता है, तो उसके बारे में बातें होने लगती हैं। यह हर क्रिकेटर की लाइफ का हिस्सा होता है। लेकिन हम जब भी भारत के खिलाफ क्रिकेट खेले, हमारा प्लान विराट कोहली और रोहित शर्मा को इर्द गिर्द रहता था।’

असगर ने आगे कहा, ‘हम तब कहा करते थे कि रोहित और विराट को आउट कर लो, आधी टीम इंडिया वहीं खत्म। ये ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं। हम हमेशा शुरुआत में इन दोनों पर अटैक करते थे। क्यों अगर आप शुरुआत में इन दोनों को आउट नहीं कर पाते, तो फिर दोनों बहुत खतरनाक हो जाते हैं। खासकर विराट कोहली, वह मैदान पर काफी बिजी रहते हैं।  एक बार सेट होने के बाद उसको आउट करना बहुत मुश्किल हो जाता है।’

Leave a Reply

Next Post

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर पार्थिव पटेल ने टीम इंडिया को चेताया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 सितंबर 2022। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 23 अक्टूबर को खेला जाना है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पिछले एक साल में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से एक जीता है और दो […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण