एसोचैम के स्थापना सप्ताह पर बोले पीएम मोदी – दुनिया इन्वेस्टमेंट के लिए परेशान है, लेकिन हमारे पास संभावनाएं और नए अवसर हैं

indiareporterlive
शेयर करे

पहले कहा जाता था why India, अब कहा जाता है Why not India

हमारी अपनी चीजों, पैदावार का एसोचैम द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 दिसंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एसोचैम फाउंडेशन वीक 2020 को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि जो बदलाव हम देखना चाहते हैं, वे हमें संस्थानों में भी करने होंगे। हमें दुनिया की बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाना होगा, जो सोसायटी के साथ ज्यादा इंटीग्रेशन से संभव होगा। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि why India अब कहा जाता है Why not India।

PM ने कहा कि कई बार लोग कहते हैं कि ये सेक्टर बढ़िया है, ये शेयर बढ़िया है, इसमें इन्वेस्ट कर दो। हम ये देखते हैं कि सलाह देने वाला भी इसमें इन्वेस्ट कर रहा है या नहीं। महामारी के दौरान दुनिया इन्वेस्टमेंट के लिए परेशान है। आज आपके पास इन्वेस्टमेंट के लिए संभावनाएं और नए अवसर भी हैं।

मोदी के भाषण की खास बातें –

1. रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर

निवेश के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर चर्चा जरूरी है। अमेरिका में इस पर 75% निवेश प्राइवेट सेक्टर करता है। हमारे यहां इतना निवेश पब्लिक सेक्टर की ओर से किया जाता है। हमारे यहां हर कंपनी को इसके लिए अमाउंट तय करना चाहिए।

2. सभी डिपार्टमेंट में तालमेल पर

विदेश मंत्रालय, कॉमर्स एंड ट्रेड और एसोचैम के बीच बेहतर तालमेल समय की मांग है। मैकेनिज्म बेहतर कैसे हो, इसके लिए मुझे सुझाव भेजें।

3. कोरोना के दौरान मदद पर

कोरोना काल में मुश्किलों के बावजूद भारत ने दुनिया में दवाएं पहुंचाईं। वैक्सीन के मामले में भी भारत दूसरों की जरूरतों पर खरा उतरेगा।

4. स्वदेशी प्रोडक्ट की मार्केटिंग पर

एसोचैम के मेंबर गांवों के प्रोडक्ट्स को ग्लोबल करने में काफी मदद कर सकते हैं। आज हमें समझ नहीं आता कि हमारे खाने की टेबल पर कितनी विदेशी चीजें सजी होती हैं। हमारी अपनी चीजों, पैदावार का एसोचैम द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। सभी को इस दिशा में मिलकर काम करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Next Post

फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाती की बॉलीवुड में धांसू एंट्री, अजय-अमिताभ की फिल्म में करेंगे काम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंटरनेट की दुनिया में सेंसेशन बन चुके कैरी मिनाती अब बॉलीवुड में तहलका मचाने को तैयार हैं। जी हां, फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाती फिल्मी दुनिया में एंट्री लेने वाले हैं। दरअसल, खबर है कि उन्हें अजय देवगन-अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म मेडे ऑफर हुई है। इसमें […]

You May Like

बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर