बिलासपुर में लॉक डाउन की घोषणा, कलेक्टर सारांश मित्तर ने जारी किया आदेश

indiareporterlive
शेयर करे

जिले में 22 सितंबर से 28 सितंबर तक पूर्ण लॉक डाउन लगाया जाएगा

केन्द्र सरकार, राज्य सरकार के साथ ही निजी कार्यालयों को भी बंद रखने का आदेश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 19 सितम्बर 2020। प्रदेश में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कई जिलों ने अपने यहां लॉक डाउन की घोषणा कर दी है। दुर्ग, रायपुर, बालोद के बाद बिलासपुर ने भी अपने यहां लॉक डॉउऩ लगाने की घोषणा कर दी है। जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर सारांश मित्तर ने लॉक डाउन का आदेश जारी किया है। जिले में 22 सितंबर से 28 सितंबर तक पूर्ण लॉक डाउन लगाया जाएगा। इस दौरान केन्द्र सरकार, राज्य सरकार के साथ ही निजी कार्यालयों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं कई अत्यावश्यक सेवाओं में छूट दी गई है।

बता दें कि बिलासपुर में शुक्रवार को 302 नए मरीज की पहचान की गई। इसके साथ ही बिलासपुर जिले में 5834 संक्रमित मरीज है। जिनमें 1845 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3085 है। वहीं जिले में अब तक 68 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

शेयर करेराज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के तहत सामुदायिक शौचालयों के सर्वश्रेष्ठ मॉडल को दिए जाएंगे एक लाख, सवा लाख और पौने दो लाख रूपए के पुरस्कार पंकज गुप्ता रायपुर 20 सितम्बर 2020 (इंडियारिपोर्टरलाइव)। राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के तहत सामुदायिक शौचालयों के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण