बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 लोग घायल, 2 की हालत नाजुक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 27 अक्टूबर 2024। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर टर्मिनस नौ के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भगदड़ की खबर है। स्टेशन पर भारी भीड़ की वजह से भगदड़ हुई। इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, त्योहारों पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी। जैसे ही बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन आई तो उसमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इससे भगदड़ मची। 

कैसे हुआ हादसा
दिवाली और छठ के त्योहारों के मद्देनजर अपने पैतृक स्थानों पर जाने की योजना बना रहे बड़ी संख्या में लोग बांद्रा टर्मिनस पहुंचे थे, जहां अनारक्षित ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लाए जाने के दौरान कई यात्री उसमें चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह 5.56 बजे की है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन 22921 बांद्रा-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए एकत्र हुए थे। दिवाली और छठ के त्योहारों के कारण मुंबई से उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी चल रही हैं।

संजय राउत ने रेल मंत्री पर उठाए सवाल
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ और उसमें लोगों के घायल होने पर केंद्र सरकार और रेल मंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘जब से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ है और फिर से रेल मंत्री को जिम्मेदारी दी गई है, इस देश में 25 से ज्यादा बड़े रेल हादसे हो चुके हैं। जिनमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और घायल हुए हैं।’ राउत ने कहा कि ‘आप बुलेट ट्रेन, मेट्रो और हाई स्पीड ट्रेनें चलाने की बात करते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हवा में बसें चलाने की बात करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? जिस तरह से बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में लोग घायल हुए हैं, उसके लिए रेल मंत्री जिम्मेदार हैं।’

Leave a Reply

Next Post

इसरो ने किया चंद्रयान-5 का ऐलान, 2026 में गगनयान करेगा अंतरिक्ष यात्रा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अक्टूबर 2024। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने हाल ही में गगनयान मिशन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत गगनयान मिशन को 2026 में अंतरिक्ष में भेजने की योजना बना रहा है। इसके अलावा चंद्रयान-4 को 2028 में […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम