किसान नेता राकेश टिकैत बोले- अडानी-अंबानी ग्रुप से सतर्क हो जाएं किसान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सोलन 28 अगस्त 2021। किसान नेता राकेश टिकैत का हिमाचल पहुंचने पर किसान संगठनों ने स्वागत किया। सोलन में टिकैत ने सेब मंडी का निरीक्षण किया व छोटी मंडियों पर किसानों- बागवानों से अपने उत्पाद देने का आग्रह किया। टिकैत कंडाघाट में भी किसानों व पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दावा कर रहे हैं कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम पीएम का समर्थन करते हैं। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कृषि मंत्रालय नहीं है जिसके चलते किसानो को लूटा जा रहा है। 18 मंत्रालय कृषि को देखते हैं। लेकिन सभी ठीक तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं। वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश के किसानों से आग्रह किया कि हिमाचल का किसान एकजुट हो जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अडानी-अंबानी ग्रुप किसानों को खा जाएगा। कहा कि ये सभी चोर-लुटेरे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हिमाचल प्रदेश में भी आंदोलन किया जाएगा। वहीं हिमाचल के टोल को फ्री करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे भी बंद करवाया जाएगा। इसी बीच सोलन मंडी में नारेबाजी को लेकर एक आढ़ती ने टिकैत का विरोध किया तो माहौल गरमा गया। टिकैत समर्थक बिगड़ गए व माहौल तनावपूर्ण हो गया। टिकैत ने भी जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि ‘क्या यह तेरे बाप की जमीन है। इस प्रकरण के बाद सोलन मंडी में माहौल काफी देर तक गरमाया रहा।

Leave a Reply

Next Post

मन की बात में बोले PM मोदी- संस्कृत को लेकर बढ़ी जागरुकता, विदेश में हो रही पढ़ाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अगस्त 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन खेल को समर्पित था। देश को कितने ही पदक क्यों न […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल