बसाल्ट हिल्स में मिलेगा लग्ज़री का नया अनुभव

Indiareporter Live
शेयर करे

असेंटा ने लॉन्च किया बसाल्ट हिल्स विला प्रोजेक्ट

बसाल्ट हिल्स ने बनाई अलग पहचान

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 19 अप्रैल 2026। बदलती लाइफस्टाइल और निवेश की प्राथमिकताओं के बीच अब लोग सिर्फ घर नहीं, बल्कि एक संपूर्ण अनुभव की तलाश में हैं और इसी सोच को ध्यान में रखते हुए “असेंटा” ने महाराष्ट्र के खालापुर क्षेत्र में अपना अल्ट्रा-लक्ज़री विला प्रोजेक्ट “  बसाल्ट हिल्स ” लॉन्च किया है। करीब 20 एकड़ में फैला यह गेटेड प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक खूबसूरती का अनोखा संगम पेश करता है, जहां विला की शुरुआती कीमत ₹2.99 करोड़ रखी गई है।

इस प्रोजेक्ट में 179 एक्सक्लूसिव विला शामिल हैं, जो पांच अलग-अलग प्लॉट टाइपोलॉजी में डिजाइन किए गए हैं। खास बात यह है कि कुछ विला में प्राइवेट स्विमिंग पूल की सुविधा भी दी गई है, जो प्रीमियम और निजी जीवनशैली को और खास बनाती है। प्रोजेक्ट के केंद्र में स्थित भव्य क्लब हाउस, शांत झील का नज़ारा और साइट से गुजरता वॉटरफॉल इसे एक सच्चा “नेचर सैंक्चुअरी” बनाते हैं।

खालापुर के नडोडे इलाके में स्थित यह प्रोजेक्ट पुराने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जुड़ा है और पनवेल व कर्जत जैसे उभरते हब्स के करीब है। बेहतर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते यह इलाका तेजी से निवेश के आकर्षक केंद्र के रूप में उभर रहा है। “बसाल्ट हिल्स ” सिर्फ एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए एक आधुनिक आशियाना है जो लग्ज़री, शांति और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन की तलाश में हैं।

Leave a Reply

Next Post

वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी लेटर ने गरमाई सियासत, पूर्व सीएम ने खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 19 अप्रैल 2026। राजस्थान की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पत्र में संघ प्रमुख मोहन भागवत को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण बिल […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ