इसरो की एक और उपलब्धि, भविष्य की सैटेलाइट्स के लिए प्लाज्मा थ्रस्टर का सफल परीक्षण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 मार्च 2025। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दरअसल इसरो ने स्टेशनली प्लाज्मा थ्रस्टर का सफल परीक्षण किया है। 300 मिली न्यूटन के प्लाज्मा थ्रस्टर ने एक हजार घंटे का परीक्षण पूरा कर लिया है। ये प्लाज्मा थ्रस्टर सैटेलाइट्स के इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन में इस्तेमाल करने के लिए विकसित किए गए हैं। इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम अभी मौजूदा केमिकल प्रोपल्शन सिस्टम की जगह लेंगे और भविष्य की सैटेलाइट्स में इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम का ही इस्तेमाल होगा। 

प्लाज्मा थ्रस्टर से संचार उपग्रहों की क्षमता बढ़ जाएगी
प्लाज्मा थ्रस्टर के इस्तेमाल से संचार उपग्रहों की ट्रांसपोंडर क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी और इससे मिशन में लगने वाली लागत भी कम होगी। ये थ्रस्टर प्रोपेलेंट के तौर पर शेनन का इस्तेमाल करेंगे। इसरो ने एक बयान जारी कर बताया कि परीक्षण के दौरान थ्रस्टर का पूरी क्षमता 5.4 किलोवॉट का इस्तेमाल किया गया। इसरो ने बताया है कि उन्होंने सेमीक्रायोजेनिक इंजन विकसित करने में उल्लेखनीय प्रगति की है। सेमीक्रायोजेनिक इंजन या फिर लिक्विड ऑक्सीजन/कीरोसेन इंजन में 2000 किलोन्यूटन हाई थ्रस्ट है, जो इंजन को एलवीएम-3 को लॉन्च करने की ताकत देगा। इसरो ने बताया कि सेमीक्रायोजेनिक इंजन विकसित करने में यह उल्लेखनीय प्रगति है। तमिलनाडु स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स में इसे विकसित किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

विदेश सचिव मिसरी ने अमेरिकी उप विदेश मंत्री से फोन पर की बात; रक्षा-व्यापार और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 29 मार्च 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्पिरक टैरिफ लागू होने से कुछ दिन पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शुक्रवार को अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से बात की। दोनों पक्षों ने व्यापार, रक्षा और प्रवास के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग