भारत की अध्यक्षता में हुए जी20 सम्मेलन की आईएमएफ ने की तारीफ, विश्व बैंक ने भी सराहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 20 अप्रैल 2024। अमेरिका में आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बसंत बैठक चल रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए भारत की तरफ से आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ भी अमेरिका दौरे पर हैं। अजय सेठ ने बताया कि इस बैठक के दौरान आईएमएफ और विश्व बैंक ने भारत की अध्यक्षता में हुए जी20 सम्मेलन की तारीफ की। बैठक में कहा गया कि भारत की अध्यक्षता में हुए जी20 सम्मेलन के दौरान वैश्विक मुद्दों पर जिस तरह से आम सहमति बनाई गई, वह काबिले तारीफ है। 

भारत में हुए जी20 सम्मेलन की इस बात को लेकर हुई तारीफ
भारत में 9-10 सितंबर को जी20 सम्मेलन की बैठक हुई थी। इस सम्मेलन में 37 पेज का एक आम सहमति घोषणा पत्र पारित हुआ था, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था के कई मुद्दों पर आम सहमति से कदम उठाए गए थे। भारत की अध्यक्षता में हुए जी20 सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर जिस तरह से सभी की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बैठकें आयोजित की गईं, उसकी भी तारीफ हुई। लोकसभा चुनाव के चलते इस साल की जी20 की बसंत बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल नहीं हुईं। भारत के प्रतिनिधिमंडल में शीर्ष अधिकारी जैसे आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ और भारतीय रिजर्व बैंक के प्रमुख शक्तिकांत दास शामिल हैं। 

भारत सहित उभरती अर्थव्यवस्थाओं को मिली सराहना
सेठ ने बताया कि आईएमएफ और विश्व बैंक की सालाना बैठक में इस बात की भी सराहना की गई कि वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत सहित उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मौद्रिक नीतियों और जिम्मेदार राजकोषीय नीतियों से वित्तीय स्थिरता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बैठक में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वित्तपोषण कैसे होना चाहिए, इस बात पर भी चर्चा हुई। अब ब्राजील की अध्यक्षता में जी20 की बैठकें हो रही हैं। बीती 17-18 अप्रैल को जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स की बैठक हुई। बैठकों के दौरान आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, जापान, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान के नेता भी कहते हैं कि काश पीएम मोदी उनके देश में होते; होशंगाबाद में बोले सीएम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव होशंगाबाद 20 अप्रैल 2024। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पाकिस्तान के नेता भी कहते हैं कि काश उनके देश में उनके जैसा कोई नेता होता। सीएम यादव ने यह बात होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान सभा को संबोधित […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग