चीन के लड़ाकू विमानों ने लगातार दूसरे दिन ताइवान की सीमा में घुसपैठ की, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ताइपे 26 दिसंबर 2025। चीन के लड़ाकू विमानों और नौसेना के जहाजों ने लगातार दूसरे दिन ताइवान की सीमा में घुसपैठ की। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि चीन के लड़ाकू विमानों और छह नौसैन्य जहाजों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया। इसके साथ ही दो चीनी गुब्बारे भी ताइवान की सीमा में देखे गए। 

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान
ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा, ‘आज सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास पीएलए (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) विमानों के दो चक्कर और चीनी नौसेना जहाजों के छह चक्करों को देखा गया। इस दौरान दो पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के दो गुब्बारे भी देखे गए। ताइवानी सुरक्षा बलों ने स्थिति पर नजर रखी और जवाब दिया।’ इससे पहले गुरुवार को भी ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सुबह 6 बजे के आसपास देश की सीमा में चीनी विमानों के छह चक्कर, आठ नौसैनिक जहाजों को देखा था।

चीन पर अंतरराष्ट्रीय दमन में शामिल होने का आरोप
ताइवानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चीनी लड़ाकू विमानों ने दो बार मध्य रेखा पार की और ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। इस बीच, मेन लैंड अफेयर्स काउंसिल (MAC) ने चीन पर अंतरराष्ट्रीय दमन और राजनीतिक हेराफेरी में शामिल होने का आरोप लगाया। यह आरोप तब लगाए गए हैं जब एक चीनी सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया कि ताइवानी नागरिक चीन में तस्करी में शामिल हैं और उनके जहाज ने इस साल की शुरुआत में समुद्र के नीचे की केबलों को नुकसान पहुंचाया था। जून में, एक ताइवानी अदालत ने टोगो-पंजीकृत जहाज हांग ताई 58 के चीनी कप्तान को तीन साल जेल की सजा सुनाई। उस पर आरोप तय था कि उसने फरवरी में ताइवान के पास समुद्र के नीचे की केबलों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया। हालांकि चीन ने ताइवान के इन दावों को खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

'पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा, जबकि कर्नाटक पिछड़ रहा', केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 दिसंबर 2025। केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं कांग्रेस सरकार में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल