दिल्ली में बड़ा हादसा: इमारत ढहने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका, 2 की मौत, बचाव कार्य जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जुलाई 2025। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई जिसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। कई एजेंसियां बचाव अभियान में लगी हैं। घटना के संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।” अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सुबह सात बजे एक इमारत के गिरने की सूचना मिली। दमकल की सात गाड़ियों सहित कई टीम काम कर रही हैं। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।”

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत में एक ही परिवार के 10 लोग रहते थे। स्थानीय निवासी अस्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सुबह करीब सात बजे मैं अपने घर में थी तभी मुझे तेज आवाज सुनाई दी और चारों तरफ धूल छा गई। जब मैं नीचे आई तो देखा कि हमारे पड़ोसी का घर ढह गया है।” उन्होंने कहा, ‘‘ हमें नहीं पता कि कितने लोग फंसे हैं लेकिन वहां एक परिवार रहता था जिसमें 10 लोग थे। तीन लोगों को बचा लिया गया है।”

इमारत उस समय गिरी जब स्थानीय लोग सुबह की सैर पर निकले थे। उनमें से कई लोगों ने खुद ही बचाव कार्य शुरू कर दिया और दमकल विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश की। बाद में दमकल कर्मियों की मदद से तीन लोगों को मलबे से निकाला गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने एक बयान में कहा कि सीलमपुर में ईदगाह रोड के पास जनता कॉलोनी की गली नंबर पांच में एक इमारत गिर गई। गर्ग ने कहा, ‘‘सात दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। तीन लोगों को बचा लिया गया और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। तलाश अभियान जारी है।” 

Leave a Reply

Next Post

लगभग सभी मतदाताओं से चुनाव आयोग ने किया सीधा संपर्क, अब तक 80.11% मतदाता जमा कर चुके हैं गणना प्रपत्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जुलाई 2025। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कहा कि उसने बिहार के लगभग सभी मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित कर लिया है। राज्य के 80.11 फीसदी मतदाताओं ने पहले ही अपने गणना पपत्र जमा कर दिए हैं। आयोग ने यह भी कहा कि […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'