कांवड़ यात्रा में युवती पर हमला कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल-वंदना राजपूत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 19 अगस्त 2026। धार्मिक यात्रा के दौरान एक युवती पर तेज़ाब से हमला किए जाने की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद है इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है कांवर यात्रा में हजारों लोगों के भीड़ में एक बेटी के ऊपर तेज़ाब फेंका जाता है, यह घटना सुशासन के दावे पर गंभीर प्रश्न चिह्न खड़ा होता है। बेटी के ऊपर बड़े-बड़े भाषण देने वाले नींद से जागो और देखो बेटियां घर, स्कूल, मंदिर, अस्पताल कहीं भी सुरक्षित नहीं है। मोदी जी का वादा था प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनाने पर कानून व्यवस्था में सुधार होगा, वह वादा तो झूठा निकला।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार में बेहद चिंता का विषय है कानून व्यवस्था जब प्रदेश में धार्मिक आयोजनों और कांवड़ यात्राओं के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर निकलते हैं, तब महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा की विशेष जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की होती है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना सरकार की पहली जिम्मेदारी है। किसी भी धार्मिक आयोजन की पवित्रता तभी कायम रह सकती है, जब उसमें शामिल हर महिला और श्रद्धालु खुद को सुरक्षित महसूस करे।

Leave a Reply

Next Post

उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

शेयर करेएम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए समुचित व्यवस्था के निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 अगस्त 2026। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में भारत के उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल