मेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, उड़ान भरते ही पक्षी से टकराया इंडिगो का विमान…सभी यात्री सुरक्षित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2023। मेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर दुबई जा रहे एक विमान से गुरुवार सुबह पक्षी टकरा गया जिससे उड़ान रद्द करनी पड़ी। एयरपोर्ट के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। पक्षी विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ के विमान के पर से टकरा गया, जो उड़ान भरने को तैयार था। पायलट ने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को सूचित किया और उड़ान रद्द कर दी गई।

घटना के बाद 160 यात्रियों को विमान से उतारा गया। इस घटना से हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में, यात्रियों को बेंगलुरु से आए दूसरे विमान से दुबई ले जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ विमान का निरीक्षण कर रहे हैं। एमआईए के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि उड़ान 6ई1467 ixe-dxb (जिसे सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरनी थी) ‘टैक्सीवे’ से रनवे में प्रवेश करते ही एक पक्षी से टकरा गई।

पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना दी और सुबह साढ़े आठ बजे विमान ‘एप्रन’ (विमानों को खड़े किए जाने की जगह) पर लौट आया। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। बयान के अनुसार, ‘‘ इंडिगो ने उन 165 यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की है, जिन्हें उड़ान संख्या 6ई5347 से (सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर) बेंगलुरु जाना था। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।” दुबई के लिए विमान पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर रवाना हुआ।

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ सिंह बोले- सीमाओं पर दोहरा खतरा...इससे निपटने के लिए रक्षा प्रौद्योगिकी पर देना होगा ध्यान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मई 2023। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पर चीन-पाकिस्तान से मिल रही चुनौतियों का परोक्ष जिक्र करते हुए गुरुवार को कहा कि सीमाओं पर ‘‘दोहरे खतरे” के मद्देनजर भारत को रक्षा प्रौद्योगिकी में प्रगति पर ध्यान देना चाहिए। राजनाथ ने एक […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए