केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सोन नदी पर बने कोईलवर पुल का किया उद्घाटन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 10 दिसम्बर 2020। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज गुरुवार को कोईलवर में सोन नदी पर कोईलवर में बने नये पुल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश समेत एनडीए के कई मंत्री और नेता वर्चुअल तौर पर मौजूद रहे। आरा जिले के कोईलवर में इस पुल उद्घाटन के साथ ही इस पर आवागमन शुरू हो गया है।

सोन नदी पर 158 वर्षों बाद नये पुल की सौगात मिली है। पुल पर आवागमन शुरू होने से दक्षिण व मध्य बिहार के शहरों – पटना, आरा, बक्सर, छपरा के बीच यातायात सुगम हो गया। पुल बनने से अब निर्माण सामग्री बालू, गिट्टी आदि की ढुलाई में सुविधा होगी। 

एनएच-30 पर अवस्थित पटना से बक्सर परियोजना के बीच बने इस पुल के अपस्ट्रीम का निर्माण 266 करोड़ की लागत से हुआ है। पुल की लंबाई 1.52 किलोमीटर है। अभी इसके 16 मीटर चौड़े तीन लेन का अपस्ट्रीम हिस्सा बनकर तैयार है। वहीं, डाउनस्ट्रीम के तीन लेन पुल का उद्घाटन बाद में होगा। डाउनस्ट्रीम लेन का निर्माण अक्टूबर, 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है।  

नया पुल 37 खंभे पर टिका 

पुल की अभी एक लेन ही चालू हुई है। पुल की उत्तरी लेन का कार्य चल रहा है, जिसके 37 में से 11 स्पैन पर कार्य पूर्ण हो चुका है।  डेढ़ मीटर की फुटपाथ की व्यवस्था भी की गई है। नया पुल 37 खंभे पर टिका है। 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का किया भूमिपूजन, बोले- भारत के लिए लोकतंत्र में, जीवन मंत्र भी है; जीवन तत्व भी है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 दिसंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के अवसर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के समय किस तरह से एक लोकतांत्रिक राष्ट्र […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल