अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, शिफ्ट की जाएंगी दुकानें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 28 दिसंबर 2023। यूपी के आबकारी मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। रामनगरी अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगी। पहले से मौजूद सभी दुकानों को हटाकर दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल  राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर क्षेत्र को पहले से ही मदिरा मुक्त किया जा चुका है। अब 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र को मद्य निषेध घोषित किया गया है। इस क्षेत्र की सभी दुकानें हटाई जाएंगी।

आबकारी मंत्री ने साफ किया है कि यह प्रतिबंध पूरे अयोध्या महानगर क्षेत्र पर लागू नहीं है। केवल 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में लागू होगा। नगर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही है जिसकी वजह से अयोध्या में प्रदेश के मंत्रियों के साथ ही आला अधिकारियों का जमावड़ा लग रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। इसके पहले 30 दिसंबर को पीएम मोदी श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन करने अयोध्या आएंगे। प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। 

Leave a Reply

Next Post

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रियंका गांधी का नाम, ईडी ने चार्जशीट में लगाए ये आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रियंका गांधी का जिक्र किया है। यह मामला एनआरआई बिजनेसमैन सीसी थंपी से जुड़ा है, जिसमें प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर भी आरोप हैं। ईडी का कहना है कि […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग