अपने ही पोते की शादी के फंक्शन में शामिल नहीं होंगे धर्मेंद्र, बताई इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 जून 2023। बी टाउन में शादी का सीजन शुरू हो रहा है। धर्मेंद्र के पोते करण जल्द दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं। ऐसे में जुहू में धर्मेंद्र का आलीशान बंगला चहल-पहल और तैयारियों से गुलजार है। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। अब खबर आ रही है कि धर्मेंद्र अपने ही पोते की शादी के फंक्शन्स का हिस्सा नहीं बनेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी 18 जून को होने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल है। कल यानी 12 जून को देओल परिवार में सगाई की सेरेमनी भी की गई। करण के सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन इन तस्वीरों में कहीं भी धर्मेंद्र नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्माया है और यूजर्स देओल परिवार पर सवालों की बौछार कर रहे हैं।

शादी के फंक्शन्स में शामिल न होने की बताई यह बड़ी वजह
अब हाल ही में, धर्मेंद्र ने फैंस के मन में उठ रहे सवालों पर ब्रेक लगाते हुए कहा है कि वह सिर्फ शादी में शामिल होंगे, और बाकी किसी फंक्शन से दूर रहेंगे। पोते के रोका सेरेमनी में न आने का कारण बताते हुए धर्मेंद्र ने कहा, ‘बच्चों को इंजॉय करने दो। अगर मैं वहां रहूंगा तो बच्चे फिर खुद को बंद-बंद महसूस करेंगे। पाबंदी महसूस करेंगे। मैं नहीं चाहता कि वह यह पल मिस कर दें।

इस दिन है करण देओल की शादी
इसके साथ ही धर्मेंद्र ने यह भी कहा कि अब वह सिर्फ 18 जून को शादी में ही शामिल होंगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मेंद्र हेल्थ इश्यूज को लेकर शादी में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस वक्त वह फिल्मों से दूर अपने फॉर्म हाउस पर ही अपना सारा वक्त गुजार रहे हैं। हालांकि, धर्मेंद्र अपने पोते की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत को दो दिन में दो झटके!: पहली बार तेल की खेप भेजने के बाद रूस बोला- पाकिस्तान से संबंध बढ़ाना चाहते हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 13 जून 2023। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच लगातार बदलती वैश्विक परिस्थितियों का असर अब एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र में भी दिखने लगा है। खासकर भारत के कुछ देशों से रिश्तों में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। जहां एक तरफ […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर