पंजाब में कोरोना का कहर : 31 मार्च तक स्कूल-कालेज बंद, सिनेमाघरों-मॉल में लोगों की संख्या सीमित की गई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 19 मार्च 2021। पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने स्कूल-कालेज को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है। कोरोना की स्थिति पर सीएम की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही सिनेमाघरों और शॉपिंग मॉल में भी लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया गया है। सिनेमा घरों में दर्शकों की संख्या 50 फीसदी रहेगी और शॉपिंग मॉल में एक ही समय में 100 से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा अगले सप्ताह से हर शनिवार को सुबह 11 से 12 बजे तक कोविड के कारण जान गंवाने वालों की याद में एक घंटे मौन रखा जाएगा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

 प्रदेश में कोरोना के कारण हालात विकट होते जा रहे हैं। पंजाब में कोरोना के कारण गुरुवार को 32 मरीजों की मौत हो गई जबकि बीते 24 घंटे में 2387 नए केस सामने आए। राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 6204 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस समय कोरोना के 14366 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 274 मरीज ऑक्सीजन और 21 वेंटिलेटर पर हैं। 

अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद बादल निवास के एक रसोइए और उनके बेटे सहित पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के केयर टेकर में कोरोना पाया गया है। इसके बाद एहतियातन बड़े बादल गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए थे। हालांकि शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के ओएसडी गुरचरण सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर बादल दिल्ली गए हैं और करीब दो सप्ताह वहीं बिताएंगे।  

Leave a Reply

Next Post

केन्द्र ने दिल्ली में ‘घर-घर राशन पहुंच योजना’ पर लगाई रोक, 25 मार्च को होनी थी शुरुआत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मार्च 2021।  दिल्ली में शासन की शक्तियों को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार में चल रही खींचतान के बीच मोदी सरकार ने आज अरविंद केजरीवाल को एक बड़ा झटका देते हुए दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना” के तहत 25 मार्च […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह