ओडिशा में 24 साल बाद BJD का राज खत्म, CM पटनायक ने दिया इस्तीफा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ओडिशा 05 जून 2024। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा में अपने 24 साल के शासन का अंत करते हुए राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया कि पटनायक ने राज भवन में राज्यपाल रघुबर दास को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। पटनायक के आवास पर बीजद के कई नेता एकत्रित हुए थे लेकिन वह अपना इस्तीफा देने अकेले ही राज्यपाल के आवास गए।

बीजद अध्यक्ष ने बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और अपना इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद राज भवन से निकल गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा जमा लिया है जबकि बीजद केवल 51 सीटें जीत पायी। कांग्रेस ने 14 सीट और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती है जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी साबित हुए। नतीजों की घोषणा मंगलवार को की गयी। पटनायक ने पहली बार पांच मार्च 2000 को ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी लोकप्रिय नेताओं में से एक, वह पीएम पद स्वीकार करते हैं, तो हमें आपत्ति क्यों होगी : संजय राउत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 05 जून 2024। उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा की और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद की संभावनाओं पर पार्टी के विचार बताए। इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं