बाइडन बोले- अफगानिस्तान में चला रहे हैं इतिहास का सबसे मुश्किल निकासी अभियान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 21 अगस्त 2021। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान के मुद्दे पर एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया। बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान में इतिहास का अब तक का सबसे मुश्किल भरा निकासी अभियान चलाया जा रहा है।  बाइडन ने चार दिन में दूसरी बार देश को संबोधित किया है। इसके साथ ही उन्होंने तालिबान को चेताते हुए कहा कि हम अमेरिकी सैनिकों पर तालिबान का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोगों के निकलने तक सेना वहां रहेगी। बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है। आज (शुक्रवार) भी 5 हजार लोगों को निकाला गया है। अमेरिकियों व अन्य देशों के नागरिकों के अलावा अफगानी लोगों को भी यहां से निकाला जा रहा है। काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना का पूरा नियंत्रण है।

दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट  

उन्होंने कहा कि आज दुनिया के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अब तक 18 हजार लोगों को निकाला गया है। 14 अगस्त के बाद से 13 हजार लोगों को काबुल से बाहर निकाला गया है। अमेरिका में अभी छह हजार से अधिक सेना तैनात है। लोगों को निकालने का काम लगातार जारी है। ये इतिहास का अब तक का सबसे मुश्किल भरा निकासी अभियान है।  अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को बाहर निकालन का काम खतरे से भरा है, इसमें फौज को भी खतरा है। इसे मुश्किल हालात में अंजाम दिया जा रहा है। मैं भरोसे के साथ नहीं कह सकता कि इस आखिरी नतिजा क्या निकलेगा या अंत में क्या होगा। 

काबुल एयरपोर्ट पर एक मां द्वारा अपने बच्चे को अमेरिकी सैनिकों को सौंपने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उस बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया है और दोनों ही सुरक्षित हैं।  बाइडन ने कहा कि हमने काबुल एयरपोर्ट पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है और यहां से सैन्य विमानों के अलावा नागरिक चार्टेड विमान भी उड़ान भर रहे हैं और लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। 

तालिबान पर बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय दबाव

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस संकट के कारण दूसरे देशों में जो अफगानी शरणार्थी बनकर पहुंचे हैं, हम उन्हें मानवीय सहायता पहुंचाने पर भी काम कर रहे हैं। तालिबान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाएंगे ताकि वह वहां के नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचाए, खासकर महिलाओं को। उन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिका की मदद करने वाले स्थानीय लोगों को भी निकालने और उनकी मदद करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Next Post

लौटे रूबी, माया और बॉबी की होगी छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तैनाती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अगस्त 2021। आईटीबीपी कमांडो के साथ अफगानिस्तान से स्वदेश लौटे तीन खोजी कुत्ते रूबी, माया और बॉबी को जल्द ही छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान यूनिट में तैनात किया जाएगा। रूबी (बेल्जियम मालिनोइस ब्रीड की फीमेल), माया (फीमेल लेब्राडोर) और बॉबी (मेल […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए