महिला चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज, पहला मैच जापान-कोरिया के बीच; भारत का मलेशिया से मुकाबला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

राजगीर 11 नवंबर 2024। बिहार के राजगीर में आज से पहली बार एशयाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉपी का आगाज हो रहा है। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जापान, कोरिया, चीन, थाईलैंड, भारत और मलेशिया की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉपी का पहला मुकाबला दोपहर 12:15 बजे जापान और कोरिया के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे चीन और थाईलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला शाम 4:45 बजे मेजबान भारत और मलेशिया के बीच खेला जाएगा।

168 देशों में होगा सीधा प्रसारण

11 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, जिसमें सुरक्षा और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। दुनिया के 168 देशों में इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जबकि 30 राष्ट्रीय स्तर के चैनल इसका कवरेज करेंगे। राजगीर के खेल परिसर में टूर्नामेंट के दौरान अत्याधुनिक सुविधाएं और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। टूर्नामेंट के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई, वैसे ही सभी दिन के टिकट बुक हो गए। 

15 विशेष फूड स्टॉल्स लगे

खेल विभाग के अनुसार, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। दर्शकों की सुविधा के लिए ईस्ट स्टैंड के गेट नंबर तीन को विशेष रूप से सजाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन ने खेल और स्वाद का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है। खेल अकादमी परिसर में जहां एक ओर रोमांचक हॉकी मैचों की गूंज सुनाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर 15 विशेष फूड स्टॉल्स दर्शकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों का विशेष इंतजाम कर रहे हैं। प्रमुख आकर्षण के रूप में दनियावां का प्रसिद्ध मछली-चावल स्टॉल विशेष रूप से दर्शकों को लुभा रहा है।

₹150 में भरपेट मछली चावल
स्टॉल के संचालक विनय कुमार ने बताया कि 120 रुपये में दो पीस मछली और एक प्लेट चावल की व्यवस्था की गई है, जबकि 150 रुपये में एक बड़ा मछली पीस भरपेट चावल के साथ परोसा जा रहा है। खाद्य विविधता को बढ़ावा देते हुए अभिषेक कुमार के स्टॉल पर राजमा, चाऊमीन, रोल और छोले भटूरे जैसे विभिन्न व्यंजन उपलब्ध हैं। साथ ही, दर्शकों की सुविधा के लिए चाय, कॉफी और सुधा डेयरी के लस्सी-पेड़े की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है। पीएचडी विभाग द्वारा सुलभ शौचालय और गंगाजल पेयजल की व्यवस्था की गई है। खेल परिसर में लगाई गई हॉकी थीम पर आधारित सेल्फी प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

राजगीर में ऐतिहासिक आयोजन
कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक पल है और उन्होंने राज्य सरकार की विश्वस्तरीय तैयारियों की तारीफ की। उन्होंने बताया कि राजगीर का खेल परिसर अब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खेल केंद्रों में शुमार हो गया है। टूर्नामेंट के अंतिम मैच को फ्लडलाइट्स के तहत आयोजित करने की भी योजना है, जिससे दर्शकों को रोमांचक अनुभव मिलेगा। एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला मलेशिया से होगा। कोच हरेंद्र सिंह ने टीम की तैयारी पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने बताया कि हर खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत की है। कप्तान सलिमा टेटे ने कहा कि टीम की हर तैयारी को बारीकी से परखा गया है और टीम पूरी तरह से अपना शत-प्रतिशत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Next Post

प्‍याज की कीमत में लगी 'आग'...आम जनता के लिए खरीददारी करना मुश्किल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2024। प्याज की बढ़ती कीमतों ने नागरिकों को रुला दिया है, क्योंकि कई शहरों के बाजारों में इसके दाम तेजी से बढ़े हैं, जिससे ग्राहकों में नाराज़गी है। बाजारों में प्याज की कीमतें ₹ 40-60 प्रति किलो से बढ़कर ₹ 70-80 प्रति […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार