‘क्राफ्टिंग टुमॉरो’ के साथ गोदरेज की नई उड़ान

Indiareporter Live
शेयर करे

‘क्राफ्टिंग टुमॉरो’ विज़न के साथ गोदरेज का बड़ा ऐलान

‘क्राफ्टिंग टुमॉरो’ विज़न के साथ गोदरेज की नई रणनीति

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 अप्रैल 2026। मुंबई के प्रतिष्ठित ‘गोदरेज वन’ मुख्यालय से एक ऐसी घोषणा हुई, जो सिर्फ ब्रांड बदलाव नहीं बल्कि एक युग परिवर्तन का संकेत देती है। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने अपने नए उद्देश्य—“1897 से निरंतर निर्माण, हर आने वाले कल का” के साथ अपनी ब्रांड पहचान को नए सिरे से परिभाषित किया है। यह बदलाव न केवल 129 वर्षों की समृद्ध विरासत को सम्मान देता है, बल्कि आने वाले समय की महत्वाकांक्षाओं को भी स्पष्ट दिशा देता है। कंज्यूमर प्रोडक्ट्स से लेकर रियल एस्टेट, फाइनेंशियल सर्विसेज, एग्रीकल्चर और केमिकल्स तक फैले विविध व्यवसायों को अब एक साझा रणनीतिक सोच के तहत जोड़ा जा रहा है। ग्रुप के मनोनीत चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज के अनुसार, यह नया उद्देश्य मूल्य और परिणाम के संतुलन को आगे बढ़ाने का संकल्प है। वहीं, तान्या दुबाष ने इसे एक आधुनिक, एकीकृत और भविष्य-उन्मुख पहचान बताया। पिछले पांच वर्षों में 20प्रतिशत से अधिक की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज करने के बाद, ग्रुप अब 2031 तक ₹5,00,000 करोड़ के मार्केट कैप का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

नई ब्रांड पहचान केवल विज़ुअल बदलाव नहीं, बल्कि एक बहु-संवेदी अनुभव है जिसमें नई टाइपोग्राफी, सोनिक सिग्नेचर और सिग्नेचर फ्रेगरेंस तक शामिल हैं। साथ ही, सस्टेनेबिलिटी और समावेशिता पर मजबूत फोकस के साथ गोदरेज ग्रुप यह साबित करना चाहता है कि भविष्य की सफलता सिर्फ मुनाफे से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और प्रभाव से तय होगी।

Leave a Reply

Next Post

केएचजी फाउंडेशन की ओर से चार अभिनव स्टार्टअप्स की घोषणा

शेयर करेकेएचजी के 4 स्टार्टअप्स बदलेंगे इलाज का तरीका केएचजी की नई हेल्थ टेक्नोलॉजी से बदलेगा भारत का स्वास्थ्य परिदृश्य (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 अप्रैल 2026। भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में केएचजी फाउंडेशन ने एक अहम कदम उठाया है। वर्ष […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग